फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mango Varieties in India: भारत के अलग-अलग हिस्सों में होती है आम की इतनी किस्में, जानें इनके नाम

Tue, 14 Jun 2022 01:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 14 Jun 2022 01:06 PM IST
विज्ञापन
Varieties of Mangoes in India: Aam Ke Prakar Hindi Mein, Hapus, Dasheri to Kesar Aam List In Hindi
आम की प्रजातियां - फोटो : AMAR UJALA

फलों का राजा आम केवल गर्मियों के सीजन में ही मिलता है। इसे खाने के शौकीन पूरे साल आम का इंतजार करते हैं। भारत के साथ ही दुनिया के और भी देशों में आम की अलग-अलग किस्में मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल भारत के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 15 से भी ज्यादा किस्में हैं। जिनके स्वाद से लेकर महक तक अलग होती हैं। वहीं इन आमों का रंग भी एक दूसरे से जुदा ही होता है। दक्षिण भारत में आम की कई सारी वैराइटी होती है। तो वहीं महाराष्ट्रा से लेकर उत्तर भारत में चौसा, लंगड़ा जैसे मशहूर आम मिलते हैं। तो चलिए जानें भारत में आम की कितनी सारी किस्में होती हैं। जिनके नाम और स्वाद भी अलग होते हैं। 


 

Varieties of Mangoes in India: Aam Ke Prakar Hindi Mein, Hapus, Dasheri to Kesar Aam List In Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तोतापरी आम

तोतापरी आम की खासियत इसका कलर से लेकर महक तक होती है। तोतापरी आम पकने पर भी हरे रंग का होता है। वहीं पीले शेड के साथ इसका आकार तोते की तरह दिखता है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में पाई जाने वाली तोतापरी आम की किस्म बाकी आमों की तरह उतनी मीठी और रसीली नहीं होती। लेकिन अगर आप कम खट्टे आम के अचार को पसंद करते हैं या फिर सलाद में आम काटना चाहते हैं। तो तोतापरी आम बेस्ट होगा। 

इस आम को आप तोते जेसे आकार के साथ ही हरे पीले ओम्बर शेड कलर से पहचान सकते हैं। 

Varieties of Mangoes in India: Aam Ke Prakar Hindi Mein, Hapus, Dasheri to Kesar Aam List In Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हापुस आम

हापुस आम महंगे आम की किस्म में शामिल है। जो दुनिया के बाकी हिस्सों में भेजे जाते हैं। महाराष्ट्र में मुख्य रूप से फलने वाले इन आमों को अब कर्नाटक और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी उगाया जाता है। केसरिया रंग और अपनी खास महक से जाने जाने वाले ये आम बिना रेशे के होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varieties of Mangoes in India: Aam Ke Prakar Hindi Mein, Hapus, Dasheri to Kesar Aam List In Hindi
आम - फोटो : twitter @Apka_bharat
सिंधूरा

वैसे तो पके आम खूब मीठे और रसीले होते हैं। लेकिन सिंधूरा आम हल्की मिठास के साथ ही खटास लिए होता है। जिसकी अपनी एक खास महक और स्वाद होता है। जो जुबां पर लंबे समय तक बना रहता है। अगर आप शेक या पल्प बनाना चाहते हैं। सिंधूरा आम इसके लिए बेस्ट होता है। सिंधूरा आम बाहर से लाल रंग का होता है। जबकि अंदर से सुर्ख पीले रंग के होते हैं। 

विज्ञापन
Varieties of Mangoes in India: Aam Ke Prakar Hindi Mein, Hapus, Dasheri to Kesar Aam List In Hindi
आम - फोटो : Social Media
बंगीनापल्ली

बंगीनापल्ली आम बंगीनापल्ली, कूर्नूल जिले में होता है। जो कि आंध्र प्रदेश में है। अल्फांसो आम से बड़े ये आम की किस्म पीले रंग की होती है। जिस पर धब्बे पड़े होते हैं। हल्के पीले रंग के साथ ही बेहद पतले छिलके के ये आम होते हैं। बंगीनापल्ली आम की महक के साथ ही अंडाकार आकार होता है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक ये करीब 14 सेमी तक लंबे होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed