फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gobhi Recipe: सर्दियों में बनाएं गोभी के दो खास तरह के व्यंजन, रेसिपीज हैं आसान

Sat, 10 Feb 2024 10:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 10 Feb 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
Gobhi Recipes During Winter Season in Hindi Winter Special Cauliflower recipes
गोभी की रेसिपी - फोटो : pixabay

सर्दी के मौसम में कई तरह की सीजनल सब्जियां बाजार में आ जाती हैं। उनमें से एक है गोभी। गोभी सेहत के लिए तो फायदेमंद होती ही हैं, इससे बनने वाले व्यंजन भी स्वादिष्ट होते हैं। गोभी डाइजेशन सही रखती है। मौसमी फ्लू से बचाती है। दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करती है और त्वचा व बालों पर भी असरदार है। इसलिए इस सीजन में लगभग हर घर में गोभी की कोई न कोई डिश जरूर बनती है। गोभी से आप सब्जी से लेकर कई तरह के स्नैक्स आदि बना सकते हैं। गोभी सर्दियों में ही आती है। इसलिए इस मौसम में गोभी की अलग अलग तरह की डिश बनाइए। आज हम आपको गोभी से बनने वाली दो तरह की रेसिपीज बताने जा रहे हैं। इसे बनाना भी आसान हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को गोभी की ये डिशेज अच्छी लगेगी। चलिए जानते हैं गोभी के दो अलग तरह के पकवान की रेसिपी।

Gobhi Recipes During Winter Season in Hindi Winter Special Cauliflower recipes
गोभी की रेसिपी - फोटो : pixabay

चिली गोभी

यह एक इंडो-चाइनीज डिश है। चिली गोभी को ड्राई और ग्रेवी दोनों तरीके से बना सकते हैं। इसे बनाना भी आसान है।

चिली गोभी बनाने की सामग्री:

गोभी, कॉर्न फ्लोर, नमक, काली मिर्च पाउडर, लहसुन, टुकड़ो में कटा प्याज, हरी मिर्च, सोया साॅस, टोमैटो साॅस, सिरका, लाल मिर्च पाउडर।



 

Gobhi Recipes During Winter Season in Hindi Winter Special Cauliflower recipes
चिली गोभी - फोटो : Istock

चिली गोभी बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- एक पैन में नमक डालकर पानी को उबाल लें। फिर उबले पानी में गोभी डालकर उसे भीगने दें।

स्टेप 2- कुछ देर बाद गोभी को निकाल लें। एक बाउल में कॉर्न फ्लोर, नमक, काली मिर्च और गोभी डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3-अब कड़ाही में तेल गर्म करके गोभी को डीप फ्राई कर लें।

स्टेप 4- एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें उसमें अदरक, लहसुन डालकर भून लें। फिर प्याज, हरी मिर्च, सोया सॉस, टोमेटो सॉस, सिरका, रेड चिली सॉस,नमक और साबुत काली मिर्च मिलाकर भूनें।

स्टेप 5- अब इसमें पहले से फ्राई की गई गोभी को डालकर अच्छे से मिला लें। ऊपर से एक कप पानी में थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर मिलाकर पैन में डालकर पका लें।

आपकी चिली गोभी तैयार है। गर्मागर्म सर्व करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gobhi Recipes During Winter Season in Hindi Winter Special Cauliflower recipes
मसाला आलू गोभी - फोटो : Pixabay

मसाला आलू गोभी की सब्जी बनाने की सामग्री

एक गोभी का फूल, आलू, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, तेल, जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, बड़ी इलायची, लौंग , दालचीनी, काली मिर्च, धनिया पाउडर,गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी नमक ।

मसाला आलू गोभी बनाने की रेसिपी

स्टेप 1 -गोभी को टुकड़ों में काट कर अच्छे से धो लें। आलू को भी छीलकर टुकड़ों में काटकर धो लें।

स्टेप 2 - अब अदरक,टमाटर, हरी मिर्च को पीस लें।
 

विज्ञापन
Gobhi Recipes During Winter Season in Hindi Winter Special Cauliflower recipes
मसाला आलू गोभी - फोटो : Istock

स्टेप 3- कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें आलू को हल्के ब्राउन होने तक भून लें। फिर निकाल कर इसी तरह गोभी को भून लें।

स्टेप 4- अब इस कड़ाही का अतिरिक्त तेल निकाल कर उसमें हींग, जीरा भून लें। फिर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और दरदरा कुटा हुआ गरम मसाला व कसूरी मेथी डालकर भून लें।

स्टेप 5- इसके बाद टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालें और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूने।  जब मसाला तेल पर तैरने लगे तो एक कप पानी, नमक और गरम मसाला मिलाकर उबाल आने दें।

स्टेप 6- फिर तले हुए आलू गोभी और कटी हुआ हरा धनिया मिला कर कुछ देर धीमी आंच पर ढककर पकाएं। आपकी आलू गोभी की सब्जी तैयार है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed