नवरात्र में भले ही आप बाहर का या कुछ चटपटा बनाकर नहीं खा सकते लेकिन व्रत में खाने वाली चीजों को ही अलग अंदाज दे सकते हैं। अगर व्रत में साबूदाना की खिचड़ी से बोर हो गए हैं तो इस बार आप साबूदाना के लड्डू ट्राई कर सकते हैं।
Navratri Spl: साबूदाना की खिचड़ी से हो गए हैं बोर, इस नवरात्र ट्राई करें ये खास डिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Navratri Spl: साबूदाना की खिचड़ी से हो गए हैं बोर, इन नवरात्र ट्राई करें साबूदाना लड्डू
इसके लिए आपको जरूरत है-
- एक कप साबूदाना
- एक कप पिसी चीनी
- एक कप घी
- इलायची पाउडर
- एक कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
- सूखे मेवे
Navratri Spl: साबूदाना की खिचड़ी से हो गए हैं बोर, इन नवरात्र ट्राई करें साबूदाना लड्डू
बनाने की विधि-
- कढ़ाई में सूखा साबूदाना डालकर धीमी आंच पर भूनें। जब साबूदाना थोड़ा फूलकर हल्के सुनहरे रंग का और करारा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
- साबूदाना ठंडा हो जाए तो उसे मिक्सी में बारीक पीस लें।
- अलग कढ़ाई में नारियल भुनें और सुनहरा होने पर उसमें पिसा हुआ साबूदाना और चीनी मिलाकर गैस बंद कर दें।
Navratri Spl: साबूदाना की खिचड़ी से हो गए हैं बोर, इन नवरात्र ट्राई करें साबूदाना लड्डू
- अब एक पैन लें और उसमें घी डालकर एक-दो मिनट तक मेवे भूनें। इसमें साबूदाने के मिक्सचर को डाल दें। इसके साथ ही इसमें इलायची पाउडर भी मिक्स कर दें।
- इस मिक्सचर के लड्डू बना लें। ठंडा होने पर लड्डू को डिब्बे में रख दें और जब मन चाहे तब खाएं।