फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में बेहिचक खाएं ये 5 हेल्दी मीठे पकवान, नोट कर लें बनाने की विधि

Wed, 24 Apr 2019 10:40 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 24 Apr 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
try 5 delicious healthy dessert easy quick recipes in summer

मौसम कोई भी हो कुछ मीठा खाने का मजा हर समय आता है। वो बात अलग है की कुछ लोगों को मीठा पसंद नहीं होता लेकिन ऐसे कम ही लोग हैं। मीठा खाने वालों की तादाद ज्यादा है। हर मौसम में अलग तरह के मीठे डेजर्ट दिल खुश कर देते हैं। हालांकि स्वास्थ्य और वजन का ध्यान रखते हुए मीठा अधिक भी नहीं खाना चाहिए। ऐसे में हम आपको गर्मियों के मौसम में फलों से बनने वाले 5 ऐसे संतुलित डेजर्ट की विधि बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप गर्मियों में खाने के बाद बेहिचक खा सकते हैं। कम कैलोरी होने के साथ ही ये काफी स्वादिष्ट होते हैं और आपके मीठे की क्रेविंग को शांत कर सकते हैं। 



 

try 5 delicious healthy dessert easy quick recipes in summer
अखरोट और खजूर से बना डेजर्ट
क्रश्ड अखरोट के 8 हिस्से और बिना बीज के 4 खजूर को काटकर, एक कप फेंटे हुए दही में मिलाएं। फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच शुद्ध मेपल सिरप मिलाएं और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। आप लंच या डिनर के बाद इस स्वादिष्ट डेजर्ट का मजा ले सकते हैं। 

 
try 5 delicious healthy dessert easy quick recipes in summer
सेब और किशमिश डेजर्ट 
इसके लिए सबसे पहले एक सेब में किशमिश भर लें। फिर इस पर दालचीनी छिड़के और इसके ऊपर 1/4 कप फैट-फ्री वनिला दही डाल कर इसे माइक्रोवेव में कुछ देर बेक होने के लिए रख दें। माइक्रोवेव से निकालते ही सेब की इस स्वादिष्ट मिठाई का आप स्वाद लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
try 5 delicious healthy dessert easy quick recipes in summer
संतरे का डेजर्ट 
संतरे के रस में केले के टुकड़े डुबोएं। केले को संतरे के जूस में डुबोने के बाद इस पर नारियल के बुरादे, मूंगफली के छोटे-छोटे टुकड़े या क्रश्ड अनाज (सिरिअल्स) डालें और केले की इस स्वादिष्ट डेजर्ट तैयार है। 
 
विज्ञापन
try 5 delicious healthy dessert easy quick recipes in summer
गाजर का डेजर्ट 
सबसे पहले गाजर को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें शहद या मेपल सिरप डालकर, गाजर के टुकड़ों पर अच्छी तरह लगाएं। फिर नारियल के बुरादे में इन्हें लपेट लें और आपकी स्वादिष्ट मिठाई तैयार। ये दांतों के लिए अच्छा होने के साथ ही नियमित मिठाई की तुलना में अधिक पोषक होता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed