फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: बच्चों को पसंद है स्वीट कॉर्न, तो जरूर बनाकर खिलाएं इसकी सब्जी

Tue, 10 May 2022 10:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 10 May 2022 10:47 AM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen How To Make Sweet Corn Ki Sabji Know Recipe In Hindi
sweet corn - फोटो : getty images

स्वीट कॉर्न बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है। पिज्जा की टॉपिंग से लेकर सैंडविच, पास्ता में तो जरूर ही स्वीट कॉर्न डाला होगा। वहीं मसादेदार और चीजी स्वीट कॉर्न के तो बच्चे दीवाने होते हैं। अगर आपके घर में भी स्वीट कॉर्न को सब बेहद पसंद करते हैं। तो एक बार इस कॉर्न की सब्जी जरूर ट्राई करें। देसी अंदाज में बनी इस सब्जी का स्वाद बच्चों को जरूर पसंद आएगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं स्वीट कॉर्न की सब्जी। सब्जी बनाने के लिए अगर आप फ्रोजन स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल करेंगे तो बेहतर होगा। क्योंकि ये पकने में आसान होता है। 

Today’s Kitchen How To Make Sweet Corn Ki Sabji Know Recipe In Hindi
boil corn
स्वीट कॉर्न सब्जी बनाने की सामग्री

250 ग्राम स्वीट कॉर्न, एक शिमला मिर्च, दो प्याज, दो टमाटर, हरी मिर्च, फ्रेश क्रीम करीब आधा कप, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, सब्जी मसाला एक चम्मच, कसूरी मेथी एक चम्मच, एक इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कटा हुआ, हींग आधा चम्मच जीरा, लाल मिर्च दो।

Today’s Kitchen How To Make Sweet Corn Ki Sabji Know Recipe In Hindi
sweet corn recipe - फोटो : instagram
स्वीट कॉर्न की सब्जी बनाने की विधि

स्वीट कॉर्न की सब्जी बनाने के लिए फ्रोजन स्वीट कॉर्न को निकाल लें। अब प्याज. टमाटर, हरी मिर्च. अदरक लेकर टुकड़ों में काट लें। इन सारे टुकड़ों को मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बना लें। अब कड़ाही या पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे एक चुटकी हींग डालें। साथ में जीरा चटकाए और साबुत लाल मिर्च डालें। इसके बाद प्याज और टमाटर का सारा पेस्ट इसमे डालकर भूनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen How To Make Sweet Corn Ki Sabji Know Recipe In Hindi
sweet corn masala - फोटो : instagram

कड़ाही में मसाले को भूनते जाएं और साथ में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक सब्जी की मात्रा के हिसाब से डालें। अब इन मसालों को अच्छी तरह से भूनकर इसमे शिमला मिर्च और गाजर के बारीक टुकड़े डाल दें। साथ में इसमे स्वीट कॉर्न भी डाल दें। और पकने के लिए ढंक दें। अब इस ग्रेवी में सब्जी मसाला और कसूरी मेथी डालकर पकने के लिए छोड़ दें। सबसे आखिर में बारीक कटा हरा धनिया डालकर रोटी. पराठे या चावल के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed