फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: घर में तैयार करें एगलेस चॉकलेट ब्राउनी, बच्चों के साथ बड़े भी करेंगे पसंद

Fri, 08 Apr 2022 11:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 08 Apr 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen How To make Eggless Brownies In Cooker Know Recipe In Hindi
brownie

बच्चों को चॉकलेट बेहद पसंद होती है। अगर आपके बच्चे मीठा खाने की डिमांड करते हैं। तो उन्हें आप चॉकलेट ब्राउनी बनाकर दे सकती हैं। ये खाने में स्वादिष्ट भी लगता है और बड़े भी इसे पसंद करते हैं। इसके साथ ही ब्राउनी को आइसक्रीम के साथ सर्व किया जा सकता है। ये परफेक्ट डेजर्ट है। लेकिन सभी अंडे वाली ब्राउनी खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं बिना अंडे के कूकर में बनीं ब्राउनी। जिसका स्वाद लाजवाब होगा। तो चलिए जानें कैसे बनेगी चॉकलेट ब्राउनी बिना अंडे के। 

Today’s Kitchen How To make Eggless Brownies In Cooker Know Recipe In Hindi
brownie
चॉकलेट ब्राउनी की सामग्री

आधा कप मैदा, बेकिंग पाउडर आधा चम्मच, बेकिंग सोडा एक चौथाई चम्मच, कोको पाउडर एक चौथाई कप, पिसी चीनी आधा कप, तेल एक चौथाई कप, वनीला एसेंस, दूध एक से दो चम्मच, अखरोट दो चम्मच पिसा पाउडर और कुछ टुकड़ों में कटा हुआ, घी जरूरत के अनुसार।

Today’s Kitchen How To make Eggless Brownies In Cooker Know Recipe In Hindi
brownie
चॉकलेट ब्राउनी बनाने की विधि

किसी बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। दूसरे बाउल में पिसी चीनी, तेल और वनीला एसेंस डालकर मिक्स करें। कुकर की सीटी निकालकर इसमे करीब एक कप नमक डालकर गैस पर रख दें। और ढक्कन बंद कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen How To make Eggless Brownies In Cooker Know Recipe In Hindi
chocolate

पिसी चीनी और तेल के मिश्रण वाले बाउल में मैदा और कोको पाउडर के मिश्रण को मिला दें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरीके से मिक्स कर लें। दूध डालकर इसका गाढ़ा बैटर तैयार करें। ध्यान रहे कि दूध उतना ही डालना है कि ये गाढ़ा ही रहे। अब इसमे अखरोट का पाउडर डाल दें। सारी चीजों को अच्छी तरह से चलाकर मिक्स कर लें। 

विज्ञापन
Today’s Kitchen How To make Eggless Brownies In Cooker Know Recipe In Hindi
ब्राउनी - फोटो : Gshow

बेकिंग के लिए किसी बर्तन को देसी घी से ग्रीस कर लें। अगर बटर पेपर है तो उसे लगाकर ग्रीस करें। अब सारे बैटर को इस बर्तन में पलटकर सेट करें। ध्यान रहे कि पूरा बर्तन ना भर जाए। करीब एक चौथाई जगह खाली रखें। अब तक कूकर अच्छी तरह से गर्म हो चुका होगा। धीरे से ढक्कन खोलकर किसी चीज से पकड़कर इसे कूकर में रख दें। ध्यान रहे कि हाथ ना जले। कूकर के अंदर एक स्टैंड रखे। जिसके ऊपर ब्राउनी के बैटर के बर्तन को रखा जा सके। और नमक उसमे ना मिले। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed