फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाइबर से भरपूर होती हैं ये चार चीजें, कब्ज दूर करना है तो जरूर खाएं

Thu, 19 Sep 2019 08:31 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 19 Sep 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
these food can prevent the problem of Constipation
अपच - फोटो : getty images
खाने के मामले में लोग कुछ ज्यादा ध्यान नहीं देते, जिस वजह से उन्हें पेट संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हम किसी भी समय कुछ भी खा लेते है। इसके कारण पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है। पेट साफ नहीं होगा तो एसिडिटी, जलन, ऐंठन और खट्टी डकारें जैसी परेशानियां होना लाजमी है।बहुत सारे लोग पेट की इन परेशानियों से आराम पाने के लिए दवा और चूर्ण का सहारा लेते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जो फाइबर से भरपूर हैं। इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपको कभी कब्ज की शिकायत नहीं रहेगी।
these food can prevent the problem of Constipation
flex seed
कद्दू के भुने बीज
दफ्तर में शाम के समय आपको भूख लगती होगी तो आप जंक फूड की तरफ भागते होंगे। इनकी जगह आप कद्दू के भुने बीज का सेवन कर सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती, क्योंकि इसे पचाना आसान होता है। साथ ही आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। 
these food can prevent the problem of Constipation
Steamed Corn
स्टीम्ड कॉर्न
स्टीम्ड कॉर्न में भी फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसका डाइजेशन धीरे-धीरे होता है और आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती। स्टीम्ड कॉर्न का सेवन करने से आपको पेट साफ करने में तो मदद मिलेगी ही इसके साथ-साथ यह आपके वजन को कम करने में भी बहुत कारगर है। तो अब जब भी आपको मील टाइम से अलग खाने की क्रेविंग हो रही हो तो आप स्टीम्ड कॉर्न का चुनाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
these food can prevent the problem of Constipation
OATS POHA
ओट्स पोहा
अगर आपका कुछ चटपटा स्नैक्स खाने का दिल कर रहा है तो आप ओट्स पोहा का सेवन कर सकते हैं। खाने में टेस्ट के साथ-साथ इसे बनाना भी बहुत आसान है। ओट्स फाइबर के सर्वोत्तम आहार स्रोतों में से एक है। 
विज्ञापन
these food can prevent the problem of Constipation
Sprouts
स्प्राउट्स
केवल ब्रेकफास्ट नहीं बल्कि शाम के नाश्ते में भी स्प्राउट्स खाना फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में एंजाइम होने की वजह से यह आसानी से पच जाते हैं। तो अब शाम को चाय समोसे की जगह स्प्राउट्स का सेवन करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed