फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी के मौसम में स्वाद को नयापन देंगे ये 5 मीठे पकवान, जानिए बनाने की विधि

Sat, 02 May 2020 08:48 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 02 May 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
Summer Season Special Recipes Try 5 Delicious Healthy Dessert Easy Quick Recipes
डेजर्ट - फोटो : फाइल फोटो

मौसम कोई भी हो मीठा खाने का मजा हर समय आता है। वो बात अलग है कि कुछ लोगों को मीठा पसंद नहीं होता, लेकिन ऐसे कम ही लोग हैं। हर मौसम में अलग-अलग तरह के मीठे डेजर्ट दिल खुश कर देते हैं। हालांकि स्वास्थ्य और वजन का ध्यान रखते हुए मीठा अधिक भी नहीं खाना चाहिए। ऐसे में हम आपको गर्मियों के मौसम में फलों से बनने वाले 5 ऐसे संतुलित डेजर्ट की विधि बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप गर्मियों में खाने के बाद बेहिचक खा सकते हैं। कम कैलोरी होने के साथ ही ये काफी स्वादिष्ट होते हैं और आपके मीठे की क्रेविंग को शांत कर सकते हैं।

Summer Season Special Recipes Try 5 Delicious Healthy Dessert Easy Quick Recipes
सेब और किशमिश डेजर्ट - फोटो : फाइल फोटो

सेब और किशमिश डेजर्ट
इसके लिए सबसे पहले एक सेब में किशमिश भर लें। फिर इस पर दालचीनी छिड़कें और इसके ऊपर 1/4 कप फैट-फ्री वनिला दही डाल कर इसे माइक्रोवेव में कुछ देर बेक होने के लिए रख दें। माइक्रोवेव से निकालते ही सेब की इस स्वादिष्ट मिठाई का आप स्वाद लें।

Summer Season Special Recipes Try 5 Delicious Healthy Dessert Easy Quick Recipes
फ्रूट आइसक्रीम - फोटो : फाइल फोटो

फ्रूट आइसक्रीम 
एक स्कूप जमा हुआ फ्लेवर्ड दही लें, इसमें एक स्कूप नो-शुगर शर्बत और अलग-अलग तरह के कई कटे हुए फल (आम, खरबूजे, स्ट्रॉबेरी) मिलाएं और आखिर में कम फैट वाले क्रीम और डार्क चॉको चिप्स डालें। फल, दही और ड्राईफ्रूट्स के इस्तेमाल से बानी ये स्वीट डिश स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिहाज से ठीक भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Season Special Recipes Try 5 Delicious Healthy Dessert Easy Quick Recipes
अखरोट और खजूर से बना डेजर्ट - फोटो : फाइल फोटो

अखरोट और खजूर से बना डेजर्ट
क्रश्ड अखरोट के 8 हिस्से और बिना बीज के 4 खजूर को काटकर, एक कप फेंटे हुए दही में मिलाएं। फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच शुद्ध मेपल सिरप मिलाएं और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। आप लंच या डिनर के बाद इस स्वादिष्ट डेजर्ट का मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन
Summer Season Special Recipes Try 5 Delicious Healthy Dessert Easy Quick Recipes
प्रतीकात्मक - फोटो : फाइल फोटो

गाजर का डेजर्ट
सबसे पहले गाजर को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें शहद या मेपल सिरप डालकर, गाजर के टुकड़ों पर अच्छी तरह लगाएं। फिर नारियल के बुरादे में इन्हें लपेट लें और आपकी स्वादिष्ट मिठाई तैयार। ये दांतों के लिए अच्छा होने के साथ ही नियमित मिठाई की तुलना में अधिक पोषक होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed