गर्मियों का मौसम शुरू होते ही सिरदर्द, बैचेनी. घबराहट जैसी परेशानियां होने लगती है। जिसका कारण होता है शरीर में पानी की कमी हो जाना। इससे बचने के लिए जितना जरूरी पानी पीना है, उतना ही जरूरी है कि विटामिन और मिनरल्स से भरे हेल्दी ड्रिंक्स पीना। घर पर बनी हेल्दी ड्रिंक्स पीने से शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती है और बार-बार लगने वाली प्यास भी शांत होती है। तो चलिए जानें ऐसे ही पांच समर ड्रिंक्स, जो सेहत के साथ ही स्वाद में भी भरपूर मजा देंगी।
{"_id":"5eabe6e78ebc3e905a08ded1","slug":"quick-and-easy-homemade-summer-drinks-feel-fresh-and-energetic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एनर्जी से भरपूर इन हेल्दी ड्रिंक्स से भगाइए गर्मियों की तपिश, इन्हें बनाना है बेहद आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
एनर्जी से भरपूर इन हेल्दी ड्रिंक्स से भगाइए गर्मियों की तपिश, इन्हें बनाना है बेहद आसान
Fri, 01 May 2020 02:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 01 May 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
छाछ
गर्मियों के मौसम में दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। खासतौर पर दही से बनी छाछ, जिसे पीने से शरीर को ठंडक भी मिलती है और इसका स्वाद मन को साफ रखता है। छाछ में कैल्शियम, विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं। छाछ बनाने के लिए एक कप दही लेकर उसे अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इसमें दो से तीन कप पानी मिलाएं साथ ही एक चम्मच भुना जीरा, स्वादानुसार नमक और पुदीने की पत्तियां मिलाएं। छाछ में मिली ये सारी चीजें गर्मी में खाने के लिए वरदान हैं। अब इस छाछ को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। उसके बाद सर्व करें।

बेल का शर्बत
गर्मियों में आने वाला फल बेल काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयरन, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। बेल का शर्बत गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाता है और लू लगने जैसी परेशानियों से बचाता है। बेल का शर्बत बनाने के लिए इसके बीजों को निकालकर गूदे और चीनी को अच्छे से मैश कर लें। फिर इसमें ठंडा पानी मिलाकर पतला शर्बत बना लें और ठंडा ही सर्व करें।

नारियल पानी
गर्मियों में अगर आपको सिरदर्द और बेचैनी जैसी परेशानी सता रही है तो नारियल का पानी तुरंत राहत दिलाएगा। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। नारियल पानी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही वजन कम करने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही गर्मियों के मौसम में ये आसानी से बाजार में उपलब्ध होता है जो इंस्टेट एनर्जी ड्रिंक का काम करता है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
शिकंजी
नींबू की बनी खट्टी-मीठी शिकंजी गर्मी को झट से दूर भगा देती है। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। एक गिलास शिकंजी बनाने के लिए एक गिलास में दो चम्मच चीनी, आधा नींबू का रस निकाल लें। इसके बाद इसमें काला नमक और जीरा पाउडर मिला लें। सभी चीजों को ठंडे पानी में मिलाकर ठंडा कर लें और फटाफट सभी को सर्व करें।