फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: नींबू महंगा होने से खाने का स्वाद हुआ फीका, तो रेसिपी में इन तरीकों से लाएं खट्टास

Sat, 23 Apr 2022 10:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 23 Apr 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
substitutes for lemon recipes in hindi use these ingredients
नींबू की जगह इस्तेमाल होने वाली सामग्री - फोटो : Pixabay

नींबू की कीमत बढ़ने से सामान्य परिवारों की रसोई में नींबू का इस्तेमाल कम हो गया है। गर्मी के मौसम में तो नींबू की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। सुबह का नींबू पानी हो या फिर गर्मी से राहत दिलाने के लिए नींबू की शिकंजी हो, सभी कुछ नींबू के बढ़े हुए दामों के कारण लगभग बंद हो गया है। ऐसे में अब गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए नींबू पानी या शिकंजी के अलावा लोग दूसरा विकल्प तलाश रहे हैं। खाने में भी नींबू से जो खट्टास लाई जाती थी, वह भी लगभग फीकी होने लगी है। लेकिन बिना नींबू के भी आप डिश में स्वाद ला सकते हैं। इसके लिए जो डिश बिना नींबू के अधूरी हैं, उनके लिए नींबू का कोई और विकल्प इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारी रसोई में नींबू के बिना भी कई ऐसी सामग्रियां हैं, जो डिश में वही खट्टास ला सकती हैं। चलिए जानते हैं नींबू की जगह खाने में किन चीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल। बिना नींबू शिकंजी या सलाद बनाने के लिए जरूरी सामग्री के बारे में जानें।

substitutes for lemon recipes in hindi use these ingredients
नींबू की जगह इस्तेमाल होने वाली सामग्री - फोटो : istock

सिरका

सिरका या विनेगर को आप नींबू की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नींबू की तरह ही खट्टा होता है और खाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी थोड़ी सी मात्रा ही खाने में खट्टास ला सकती है। कई डिश बनाते समय, नींबू ड्रिंक्स या सलाद में आप नींबू न होने पर सिरका इस्तेमाल कर सकती हैं।

substitutes for lemon recipes in hindi use these ingredients
नींबू की जगह इस्तेमाल होने वाली सामग्री - फोटो : Istock

नींबू का अचार

भले ही नींबू के दाम में उछाल आने से वह आपके किचन से नदारद हो गया है लेकिन कई घरों की रसोई में पहले से बना नींबू का अचार होगा। अगर आपके पास पुराना नींबू का अचार है तो इसे अपनी डिश में नींबू की जगह उपयोग कर सकते हैं। बेकिंग में नींबू के अचार को मिला रही हैं तो हल्का गर्म पानी मिलाकर इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
substitutes for lemon recipes in hindi use these ingredients
नींबू की जगह इस्तेमाल होने वाली सामग्री - फोटो : Pixabay

टाटरी

अक्सर अचार को खट्टा करने के लिए टाटरी मिलाई जाती है। टाटरी इमली से बनी होती है। बाजार में आपको टाटरी पाउडर के रूप में मिल जाएगा। एक चुटकी टाटरी का इस्तेमाल करके डिश को खट्टा किया जा सकता है।

विज्ञापन
substitutes for lemon recipes in hindi use these ingredients
नींबू की जगह इस्तेमाल होने वाली सामग्री - फोटो : Istock

अमचूर पाउडर

बाजार में आमचूर पाउडर, इमली आदि भी मिल जाएंगे। नींबू की जगह आप इन्हें भी खाने में डाल सकती हैं। इससे खाने के स्वाद में नींबू जैसा खट्टापन आ जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed