फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pitru Amavasya: इन पकवानों का भोग लगा पितरों का कर सकते हैं तर्पण

Fri, 27 Sep 2019 02:49 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 27 Sep 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
shradh 2019 food which should make for ancestors

शारदीय नवरात्रि के शुरू होने से ठीक पहले जो अमवस्या आती है उसे सर्व पितृ अमावस्या कहते हैं। इस दिन पितरों का तर्पण किया जाता है। मान्यता है कि भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पितृ पक्ष की शुरुआत होते ही पितर धरती पर आते हैं और सर्व पितृ अमावस्या के दिन ये धरती से विदा होते हैं। सर्व पितृ अमावस्या के साथ-साथ इस पक्ष की समाप्ति हो जाती है और अगले दिन से नवरात्रि शुरू हो जाती है। हिन्दू धर्म में सर्व पितृ अमावस्या के दिन ज्ञात और अज्ञात पितरों का श्राद्ध किया जाता है। पितरों के तर्पण के लिए इस दिन पकवानों का भोग लगाया जाताा है। आइए जानते हैं किन पकवानों का भोग लगा कर पितरों का तर्पण करेें...

shradh 2019 food which should make for ancestors

खीर-पूरी और मीठे पकवान
सर्व पितृ अमावस्या के दिन पकवानों को बना पहले पितरों को भोग लगाएं और ब्राह्मण को भोजन कराएं। श्राद्ध के दौरान खीर-पूरी और मीठे पकवानों का भोग जरूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि पितरों का भोजन स्वादिष्ट और सात्विक होना चाहिए। साथ ही भोजन ऐसा होना चाहिए जिसे करने से ब्राह्मण संतुष्ट हो जाए। खीर देवताओं का बड़ा प्रिय भोजन है, क्योंकि इसमें मिठास होता है। इसका भोग लगाने से पितरों को तर्पण प्राप्त होता है।

shradh 2019 food which should make for ancestors
shradh

उड़द-दाल के व्यंजन
श्राद्ध में उड़द की दाल का विशेष महत्व है। पितरों के तर्पण के लिए भोजन में उड़द के दाल के व्यंजन का भोग जरूर लगाना चाहिए। पितरों को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। आप पितरों के भोजन बनाते समय उड़द की दाल से इमरती, दही बड़ा, उड़द की दाल भरी कचौड़ी इत्यादि व्यंजन बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shradh 2019 food which should make for ancestors

केला का भोग
श्राद्ध के दौरान पितरों को भोजन के साथ-साथ फल का भी भोग लगाया जाता है। पितरों को केला का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि पितरों को फल के रूप में केला सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed