फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 6 Bhog: मां दुर्गा के छठे स्वरूप को लगाएं ये खास भोग, प्रसन्न होंगी माता रानी

Tue, 08 Oct 2024 07:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 08 Oct 2024 07:58 AM IST
सार

मां दुर्गा के छठे स्वरूप यानी कि मां कात्यायनी को आप शहद से बनीं खीर का भोग लगा सकती हैं। 

विज्ञापन
shardiya Navratri Day 6 Bhog maa katyayani special bhog recipe in hindi
मां दुर्गा के छठवें स्वरूप को लगाएं ये खास भोग - फोटो : अमर उजाला

Navratri Day 6 Bhog: नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के मां कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि श्रीकृष्ण को पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने कालिंदी नदी के तट पर मां कात्यायनी की ही पूजा की थी। इसी वजह से माना जाता है कि माता कात्यायनी की पूजा से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। मां कात्यायनी को ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है।



नवरात्रि के छठे दिन लोग मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से पूजा करते हैं। इसके लिए वो माता रानी का पाठ करते हैं और माता को उनके पसंदीदा पकवान का भोग लगाते हैं। ऐसी मान्यता है कि माता रानी के इस स्वरूप को शहद और शहद से बने पकवानों का भोग लगाया जाता है। इसी के चलते आज हम यहां आपको शहद से बनी खीर की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, ताकि मां कात्यायनी आपसे भी प्रसन्न हों। 

shardiya Navratri Day 6 Bhog maa katyayani special bhog recipe in hindi
मां दुर्गा के छठवें स्वरूप को लगाएं ये खास भोग - फोटो : Adobe stock

खीर बनाने का सामान

  • दूध: 1 लीटर
  • चावल: 1/4 कप
  • शहद: 1/2 कप
  • इलायची पाउडर: 1/4 चम्मच
  • बादाम, पिस्ता, काजू: 2-3 बड़े चम्मच 
  • घी: 1 चम्मच (सुखे मेवों को भूनने के लिए)

 

shardiya Navratri Day 6 Bhog maa katyayani special bhog recipe in hindi
मां दुर्गा के छठवें स्वरूप को लगाएं ये खास भोग - फोटो : Adobe stock

विधि

वैसे तो खीर बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल होता है, लेकिन आप चाहें तो खीर बनाने में शहद इस्तेमाल कर सकती हैं। शहद की खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में उबालने के लिए रखें। जब दूध उबलने लगे, आंच धीमी कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya Navratri Day 6 Bhog maa katyayani special bhog recipe in hindi
मां दुर्गा के छठवें स्वरूप को लगाएं ये खास भोग - फोटो : Adobe stock

अब इसमें भीगे हुए चावल को डालें और धीमी आंच पर उसे पकने दें। इसे आपको लगातार चलाना है, वरना चावल पैन के तले में चिपक जाएंगे। जब चावल पूरी तरह से पक जाएं और दूध गाढ़ा हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर और भुने हुए सूखे मेवे डाल दें।

विज्ञापन
shardiya Navratri Day 6 Bhog maa katyayani special bhog recipe in hindi
मां दुर्गा के छठवें स्वरूप को लगाएं ये खास भोग - फोटो : instagram

आखिर में इसमें शहद डालें और अच्छे से मिला लें। ध्यान दें कि शहद को खीर में डालते समय आंच धीमी होनी चाहिए। वरना ये सही से मिक्स नहीं होगा, और खीर का स्वाद बिगड़ जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed