फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: रेस्टोरेंट स्टाइल में तैयार करें गार्लिक नान, ये रही आसान सी रेसिपी

Fri, 25 Feb 2022 01:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 25 Feb 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
resturent style garlic naan made at home with easy recipe
नान - फोटो : Istock

रेस्टोरेंट में अक्सर गार्लिक नान खाना सब पसंद करते हैं। पनीर की सब्जी हो या फिर सोया चाप, छोले के साथ भी नान का टेस्ट बढ़कर आता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को लगता है कि इसे घर में बनाना बेहद मुश्किल है। लेकिन ऐसा नही है। इस आसान सी रेसिपी से आप गार्लिक नान को घर पर भी बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो अगली बार दोस्तों को जब घर में पार्टी दें तो गार्लिक नान को बनाकर जरूर ट्राई करें। जानें क्या है गार्लिक नान की रेसिपी।

resturent style garlic naan made at home with easy recipe
गार्लिक नान - फोटो : Pixabay
गार्लिक नान बनाने की सामग्री

मैदा एक कप, गेंहू का आटा एक कप, ड्राई यीस्ट आधा चम्मच, चीनी थोड़ी सी, दही एक बड़ा चम्मच, दूध, तेल, नमक स्वादानुसार. गुनगुना पानी आटा गूंथने के लिए, लहसुन बारीक कटे हुए करीब 50 ग्राम, धनिया की पत्ती, मक्खन।

resturent style garlic naan made at home with easy recipe
गार्लिक नान - फोटो : instagram
गार्लिक नान बनाने की विधि

गार्लिक नान का आटा तैयार करने के लिए सबसे पहले यीस्ट को गर्म पानी में भिगो लें। जिससे कि इसका मिश्रण तैयार हो जाए। इसके लिए यीस्ट और चीनी को गुनगुने पानी में डालें। अच्छी तरह से मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। 15 मिनट बाद देख लें कि इसमे झाग है या नहीं। झाग वाला मिश्रण ही कारगर होता है। बिना झाग के यीस्ट वाला मिश्रण बेकार है और इसे फिर से बनाकर तैयार करें। ध्यान रहे कि इसमे बहुत ज्यादा गर्म पानी का भी इस्तेमाल नहीं करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
resturent style garlic naan made at home with easy recipe
नान - फोटो : सोशल मीडिया

मैदा और गेहूं के आटे को थाली में लेकर इसमे दही, तेल और नमक डालकर अच्छे हाथ की मदद से मिलाएं। फिर इस आटे में यीस्ट का मिश्रण मिलाएं और साथ में दूध भी डालें। पानी की मदद से बिल्कुल नरम आटा गूंथ लें। गूंथे हुए आटे पर तेल लगाकर एक से दो घंटे के लिए ढककर रख दें। दो घंटे बाद हल्के हाथों से इसे फिर से गूंथ लें। 

विज्ञापन
resturent style garlic naan made at home with easy recipe
गार्लिक नान - फोटो : instagram

अब इस आटे को फिर से छह से सात भागों में कर के गीले कपड़े से आधे घंटे के लिए ढंक दें। आधे घंटे बाद इसे लेकर गोल आकार दें और सूखे आटे की मदद से लंबा बेलें। फिर इस पर कटा हुआ लहसून और धनिया की पत्ती छिड़के। हाथों से दबाकर सारे लहसुन और धनिया को सेट कर दें। नान को पलट कर इसके पीछे वाली सतह पर पानी लगाएं। लोहे के तवे मध्मम आंच पर गर्म करें। गर्म तवे पर पानी वाली सतह को रखें। कुछ ही देर में रोटी पर कुछ बुलबुले नजर आने लगेंगे। अब तवे को हैंडल की मदद से पूरा उलट दें। जिससे की रोटी सीधे आंच के संपर्क में आ जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed