चावल के बजाय लोग फ्राइड राइस को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। फ्राइड राइस को हम कई प्रकार से बना सकते हैं। आप अपनी इच्छानुसार जैसा चाहें वैसा फ्राइड राइस बना सकती हैं। प्राइड राइस में लोग वेज फ्राइड राइस, एग फ्राइड राइस, चिकन फ्राइड राइस ज्यादा पसंद करते हैं। प्राइड राइस को बनाना भी काफी आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आप भी शेजवान फ्राइड राइस को लंच और डिनर में बना बना सकते हैं। यह खाने स्वाद के साथ सेहत के लिए अच्छा होता है। इसलिए इस बार थोड़ा सा समय निकाल कर अपने परिवार के लिए शेजवान फ्राइड राइस जरूर बनाएं। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।
{"_id":"5dac0ca48ebc3e014c4b73c1","slug":"recipe-of-sehzwan-fried-rice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने हाथों के जादू से इस वीकेंड शेजवान फ्राइड राइस का लगाएं तड़का","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
अपने हाथों के जादू से इस वीकेंड शेजवान फ्राइड राइस का लगाएं तड़का
Mon, 21 Oct 2019 06:56 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 21 Oct 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
4 कप चावल
1 चम्मच बारीक़ लहसुन
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच सोया सॉस
1 चम्मचशेजवान सॉस
2 चम्मच टमाटर सॉस
बीन्स 2 कप
2 कप गाजर
2 कप प्याज
4 हरी मिर्च
स्वादनुसार नमक
धनिया पत्ता
तेल
4 कप चावल
1 चम्मच बारीक़ लहसुन
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच सोया सॉस
1 चम्मचशेजवान सॉस
2 चम्मच टमाटर सॉस
बीन्स 2 कप
2 कप गाजर
2 कप प्याज
4 हरी मिर्च
स्वादनुसार नमक
धनिया पत्ता
तेल
- फोटो : social media
शेजवान फ्राइड राइस बनाने की विधि
शेजवान फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पका कर उसे छलनी से छान लें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें लहसुन डालकर फ्राय कर लें। अब बीन्स और गाजर डालकर 6-8 मिनट तक पकाएं। अब इसमें प्याज और शिमला मिर्च को सुनहरा होने तक पकाते रहें। अब इसमें जीरा पाउडर , गरम मसाल और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब जब सारी सब्जियां पक जाए तब इसमें चावल डालकर उसके ऊपर से सोया सॉस, टमाटर सॉस और शेजवान चटनी डालकर अच्छे से मिक्स करके 2-3 मिनट तक पकाएं। अब इसको गार्निशिंग करने के लिए धनिया के पत्ते डाल लें। लीजिए तैयार है आपकी शेजवान फ्राइड राइस। आप इसे हरी चटनी या मोमोस की चटनी के साथ भी खा सकते हैं।