रमजान के पाक महीने को शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। 7 मई से शुरू होकर 6 जून तक चलने वाले इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखेंगे। गर्मी के इस मौसम में सहरी के समय खाद्य पदार्थों को खाने से बचें। इन्हें खाने के बाद प्यास ज्यादा लगती है। रमजान में शाम के समय इफ्तार के साथ अपना रोजा खोलते हैं। इफ्तार के वक्त सभी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद होते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी होती है कि रोज-रोज क्या कुछ नया बनाया जाए। आज हम आपको इफ्तार के लिए दही के कबाब की खास रेसिपी बता रहे हैं और जो बनाने में भी बहुत आसान है।
{"_id":"5ccae595bdec220742620441","slug":"ramadan-recipe-2019-restaurant-style-dahi-kabab-recipe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रमजान 2019: इफ्तार के लिए बनाएं चटपटे व मजेदार दही के कबाब, स्वाद ऐसा की मेहमान भी कहेंगे वाह","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
रमजान 2019: इफ्तार के लिए बनाएं चटपटे व मजेदार दही के कबाब, स्वाद ऐसा की मेहमान भी कहेंगे वाह
Fri, 03 May 2019 03:30 PM IST
मोना नारंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Fri, 03 May 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
dahi kabab
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दही के कबाब बनाने के लिए सामग्री
दही के कबाब बनाने के लिए सामग्री
-दही -नमक
-2 टेबल स्पून काली मिर्च -2 टेबल स्पून साबूत धनिया
-1 कप बेसन, 1 कप कटा हुआ प्याज
-1 टी स्पून अदरक
-2 टेबल स्पून चिली फ्लेक्स -3 हरी मिर्च
-2 टेबल स्पून हरा धनिया -1 कप कद्दूकस पनीर
-भुना हुआ बेसन -1/2 कप कॉर्न फ्लोर
-7-8 किशमिश -7-8 काजू

दही कबाब बनाने की विधि
दही कबाब बनाने की विधि
-सबसे पहले एक पैन में साबूत काली मिर्च और धनिया को भूनें। इन्हें पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब एक पैन में बेसन को भूनें।
-अब हम दही कबाब में भरने वाली फीलिंग को तैयार करेंगे। इसके लिए एक बाउल में कटा हुआ प्याज लें। इसमें हरी मिर्च, कटी हुई अदरक, काजू, किशमिश, धनिया पाउडर, नमक, काली मिर्च और पानी डालें और अच्छे से मिला लें।
-दही कबाब बनाने के लिए गाढ़ी दही लें और उसे एक सूती कपड़े में लपेट कर किसी जगह पर टांग दें, जिससे उसका सारा पानी निकल जाए। अब एक बाउल में दही लें उसमें नमक, धनिये का पाउडर, चिली फ्लेक्स, कालीमिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, पनीर, भूना हुआ बेसन और कॉर्न फ्लोर डालें। इन सब को मिलाकर डो तैयार कर लें।
-अब इस डो को छोटे-छोटे हिस्से में बांटे और इसमें फीलिंग भरकर टिक्की के रूप में तैयार कर लें। इन टिक्कियों को तवे पर हल्का तेल डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें। आपके दही कबाब बनकर तैयार हैं। अब आप इन्हें अपने मेहमानों को पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।