फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Iftar Recipe: रमजान में इफ्तारी के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट वेज कबाब, आसान है विधि

Mon, 03 Mar 2025 12:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Mar 2025 12:03 PM IST
सार

अगर आप कुछ नया और वेजिटेरियन ट्राई करना चाहते हैं, तो वेज कबाब एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 

विज्ञापन
Ramadan 2025 Iftar Kebab Recipe Ghar Par Kabab Kaise Banaye in Hindi
रमजान में इफ्तारी के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट वेज कबाब - फोटो : instagram
Iftari Recipe: 2 मार्च से रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो गई है। इस्लामिक कैलेंडर के इस नौवें महीने में मुसलमान रोजे यानी उपवास रखते हैं। इस दौरान कुरान पढ़ते हैं। पांच बार की नमाज अदा करते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। ये महीना काफी पाक माना जाता है, इसलिए इस दौरान खूब दान भी किया जाता है।


रमजान के महीने में जो लोग रोजा रखते हैं, वो शाम में इफ्तार करके ही उपवास खोलते हैं। इफ्तारी के लिए हर कोई दिन के समय तरह तरह के पकवान बनाता है। इसी के चलते हम आपको आज यहां वेज कबाब बनाना बताएंगे, ताकि आप भी इफ्तारी के समय कुछ स्वादिष्ट परोस सकें।
Ramadan 2025 Iftar Kebab Recipe Ghar Par Kabab Kaise Banaye in Hindi
वेज कबाब बनाने का सामान - फोटो : instagram
वेज कबाब बनाने का सामान

 

  • 1 कप काबुली चना (8 घंटे भिगोकर उबला हुआ)  
  • 1 उबला हुआ आलू  
  •  1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स  
  •  1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)  
  •  1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट  
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर  
  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर  
  •  1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला  
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर  
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला  
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा)  
  •  नमक स्वादानुसार  
  •  2 बड़े चम्मच बेसन (भुना हुआ)  
  • 2 बड़े चम्मच तेल (तलने के लिए)  
Ramadan 2025 Iftar Kebab Recipe Ghar Par Kabab Kaise Banaye in Hindi
विधि - फोटो : instagram
विधि

 

  • वेज कबाब बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए चनों को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें।
  • ध्यान रखें चने को एक दम न पीसें।
  • दरदरा चना पीसने के बाद इसमें उबला और मैश किया हुआ आलू मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2025 Iftar Kebab Recipe Ghar Par Kabab Kaise Banaye in Hindi
विधि - फोटो : instagram
  • अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स, भुना हुआ बेसन, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, हरा धनिया और नमक डालें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा मिश्रण बना लें।
  • मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या टिक्की के आकार के कबाब बना लें।
विज्ञापन
Ramadan 2025 Iftar Kebab Recipe Ghar Par Kabab Kaise Banaye in Hindi
विधि - फोटो : instagram
  • यदि मिश्रण बहुत नरम लगे, तो थोड़ा और ब्रेड क्रम्ब्स डालकर सही टेक्ट्सचर दें।
  • तवे पर थोड़ा सा तेल गरम करें और कबाब को धीमी आंच पर शैलो फ्राई करें।
  • दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed