हमारे त्योहारों में हमारी मिठाईयों का अहम रोल होता है, इनके बिना तो त्योहार में मजा हो ही नहीं सकता। जैसे- रक्षाबंधन का पर्व। ये दिन भाई-बहन के अट्टू प्यार को दर्शाने वाला दिन है। इस दिन बहनें सुबह जल्दी उठककर स्नान करके पूजा करती हैं, आरती की थाल सजाती हैं, भाई का मुंह मीठा कराती है और भाई को राखी बांधती है। बदले में भाई बहन को उपहार देता है। वहीं, हर बार आप बाजार से खरीदी हुई मिठाई से भाई का मुंह मीठा कराते हैं, तो इस बार आप घर पर ही मिठाई बना सकते हैं और वो भी मलाई बर्फी। बाजारों में मिलावट वाली मिठाई की पहचान करना काफी कठिन है। ऐसे में आप झटपट घर पर ही मलाई बर्फी तैयार कर सकते हैं। अगर आपके मन में ये चल रहा है कि घर पर कौन इसे बनाने में मेहनत करें, तो यहां आपको ये जानना जरूरी है कि जो रेसिपी हम आपको मलाई बर्फी की बताने जा रहे हैं उससे ये काफी जल्दी और स्वादिष्ट बन जाएगी। तो चलिए जानते हैं।
Raksha Bandhan 2021: इस राखी मलाई बर्फी से कराएं भाई का मुंह मीठा, घर पर ही झटपट हो जाएगी तैयार
ये चीजें चाहिए:-
-चीनी
-चूरा वाला मावा
-फिटकरी का पाउडर
-बादाम
-देसी घी
-दूध
-पिस्ता।
ऐसे करें तैयार:-
-आपको सबसे पहले एक बर्तन चाहिए, जिसमें आपको पहले दूध और फिर मावा डालना है।
-दूध और मावा को हिलाते रहें, ताकि ये नीचे बर्तन में न लगे। इसको लगभग 5-7 मिनट तक पकाएं।
-इसके बाद इसमें फिटकरी पाउडर को डाल लें और फिर दूध-मावे के मिश्रण के साथ इसे अच्छे से मिला लें।
-थोड़ी देर बाद इसमें चीनी डालें और इसे फिर कुछ देर के लिए पकाएं।
-अब आपका मिश्रण बनकर तैयार है, इसे एक तरफ रख दें और एक ट्रे पर घी लगा लें।
-इस घी लगाई ट्रे पर इस मिश्रण को फैला लें और ऊपर से बादाम और कटे हुए पिस्ता को डाल लें।
-इसके बाद इसे लगभग पूरे दिन दिन के लिए छोड़ दें, ताकि ये सेट हो जाए और जब ये सेट हो जाए तो आप चाकू से इसके पीस काट लें और अब आपकी मलाई बर्फी खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।