फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moong Dal Pakode Recipe: बारिश के मौसम में बनाकर खाएं मूंग दाल के पकौड़े, सभी को आएंगे पसंद

Wed, 18 Sep 2024 12:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 18 Sep 2024 12:48 PM IST
सार

अगर बारिश के मौसम में आप कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं तो मूंग दाल की पकौड़ी काफी बेहतर विकल्प है। 

विज्ञापन
Moong Dal Pakode Recipe in hindi how to make moong daal pakode
बारिश के मौसम में बनाकर खाएं मूंग दाल के पकौड़े - फोटो : instagram

Moong Dal Pakode Recipe: बारिश के मौसम का जिक्र आते लोगों के जहन में तमाम तरह के खाने का ख्याल आने लगता है। खासतौर पर अगर इस मौसम में अदरक वाली चाय और पकौड़े मिल जाएं, तब तो दिन ही बन जाता है। ज्यादातर लोग बारिश के इस मौसम में अपने और अपने घर वालों के लिए आसान तरीके से स्वादिष्ट बेसन के पकौड़े बनाते हैं। ऐसे में अगर आप बेसन के पकौड़े खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो मूंग दाल के पकौड़े ट्राई करें।



लोगों को लगता है कि मूंग दाल के पकौड़े बनाने में काफी मेहनत लगती है, जबकि मूंग दाल के पकौड़े बनाना काफी आसान है। आइए आपको भी इस खास पकौड़ों को बनाने की आसान विधि बताते हैं, ताकि आप भी बारिश के मौसम में इसका लुत्फ उठा सकें। इसे बनाकर हरे धनिए की चटनी और अदरक वाली चाय के साथ परोसें, ताकि इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाए। 

Moong Dal Pakode Recipe in hindi how to make moong daal pakode
बारिश के मौसम में बनाकर खाएं मूंग दाल के पकौड़े - फोटो : instagram

सामग्री

  • मूंग दाल (धुली हुई) - 1 कप
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया - 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
  • जीरा - 1/2 टीस्पून
  • हींग - एक चुटकी
  • तेल - तलने के लिए
Moong Dal Pakode Recipe in hindi how to make moong daal pakode
बारिश के मौसम में बनाकर खाएं मूंग दाल के पकौड़े - फोटो : instagram

विधि

मूंग दाल के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। जब दाल अच्छी तरह से भीग जाए, तो उसका पानी निकाल कर उसे सूखा लें। ध्यान रखें इसमें पानी नहीं बचना चाहिए, वरना पकौड़े का पेस्ट पतला हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moong Dal Pakode Recipe in hindi how to make moong daal pakode
बारिश के मौसम में बनाकर खाएं मूंग दाल के पकौड़े - फोटो : instagram

पानी निकालने और दाल को सुखाने के बाद इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। पिसी हुई मूंग दाल में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और हींग डालकर अच्छे से मिलाएं।

विज्ञापन
Moong Dal Pakode Recipe in hindi how to make moong daal pakode
बारिश के मौसम में बनाकर खाएं मूंग दाल के पकौड़े - फोटो : instagram

सभी चीजें अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो मिक्सचर को पकौड़े के आकार में गर्म तेल में डालें। पकौड़े को बार-बार पलटते हुए हर तरफ से सुनहरे रंग के होने तक तलें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed