फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: मैक्सिकन स्टाइल में बनाएं चिकन राइस, ये है बनाने की विधि

Thu, 01 Sep 2022 06:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 01 Sep 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
mexican style chicken rice recipe
Fried Rice - फोटो : पेक्सेल्स

अगर आपको चिकन पसंद है और आप फटाफट कोई एक डिश बनाकर तैयार करना चाहती हैं। तो लंच या डिनर में रेडी करें मैक्सिकन चिकन राइस। मसाले में लिपटे चिकन और राइस का कॉम्बिनेशन जरूर पसंद आएगा। वहीं इसे बनाना भी आसान है और ये फटाफट बनकर तैयार भी हो जाएगा। बस चिकन और राइस को थोड़ा सा मैक्सिकन स्वाद देने की जरूरत है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा मैक्सिकन स्टाइल चिकन राइस। ये है पूरी रेसिपी। 

mexican style chicken rice recipe
chicken rice
मैक्सिकन स्टाइल चिकन राइस बनाने की सामग्री

पांच से छह चिकन पीस, एक कप चिकन स्टॉक, आधा कप चावल, गाजर एक बारीक कटा हुआ, एप बड़े आकार का प्याज बारीक कटा हुआ, एक शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, पांच से छह लहसुन की कलियां, एक चौथाई कप चीज, एक कप सालसा, आधा चम्मच काली मिर्च. नमक स्वादानुसार।

mexican style chicken rice recipe
chicken fry
मैक्सिकन स्टाइल चिकन राइस बनाने की विधि
सबसे पहले चिकन के पीस को अच्छी तरह से पका लें। इसे पकाने के लिए एक पैन लें। इस पैन में सारे चिकन पीस को ढंककर अच्छी तरह से पका लें। जब चिकन हल्का सा पकने लगे तो इसमे चिकन स्टॉक डाल दें। चिकन को अच्छी तरह से पक जाने दें। साथ में इस पैन में शिमला मिर्च, गाजर, लाल मिर्च, नमक और काली मिर्च डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mexican style chicken rice recipe
चावल - फोटो : istock

साथ में अपनी मनपसंद सब्जियों को भी डाल दें। इसे साथ में पकने दें। अब एक दूसरे पैन में तेल डालकर गर्म करें। इसमे बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। प्याज भुनने लगे तो इसमे बारीक कटा लहसुन डाल दें। लहसुन प्याज के भुन जाने के बाद इसे चावल को डालें। चावल को अच्छी तरह से पानी से धोकर साफ कर लें। पैन में चावल को भी अच्छी तरह से भूनकर चिकन वाले पैन में डाल दें। 

विज्ञापन
mexican style chicken rice recipe
rice

चिकन स्टॉक संग चावल और चिकन को अच्छी तरह से पक जाने दें। जब ये पक जाए तो गैस बंद कर दें। ऊपर से चीज डालकर गर्मागर्म सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed