ज्यादातर बच्चों को चीज वाले फूड बेहद पसंद आते हैं। अगर आपके घर में भी चीज लवर्स रहते हैं। तो ये रेसिपी बस आपके काम की है। घर में आप चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड तैयार करें। फिर देखें कैसे बच्चे बाहर के जंकफूड को खाना भूल जाएंगे। शाम की चाय के साथ ये चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड काफी टेस्टी लगती है। तो चलिए जानें चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड को बनाने की रेसिपी।
Recipe: ऐसे तैयार करें चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड, बच्चों को जरूर आएगा पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा के लिए जरूरत होगी दो कप मैद, दो चम्मच सॉफ्ट बटर, आधा चम्मच ड्राई यीस्ट, एक चौथाई चम्मच नमक, एक चम्मच चीनी, दो से तीन कप पानी।
फिलिंग्स के लिए चाहिए मोजरेला चीज कद्दूकस किया हुआ, तीन चम्मच दूध, तीन से चार कलियां, पिघला मक्खन, चिली फ्लेक्स, ऑरेगेनो।
गुंथा आटा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा लें। इसे छान लें। फिर ड्राई यीस्ट को थोड़े से गर्म पानी में डालकर एक्टिव करें। फिर इसे मैदे में डालें। साथ में चीनी और नमक की बताई गई मात्रा डालकर गूंथे। साथ में सॉफ्ट बटर को डालकर गूंथ लें। ढंककर आटे को फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें।
अब इसे बटर पेपर पर रखकर कांटे की मदद से छेद बनाएं। जिससे कि ये फूले नहीं। अब इस गोल रोटी के ऊपर चीज वाला मिश्रण डालें। दूसरी रोटी की मदद से इसे बंद करें और अच्छे से कोनों की सील कर दें। सॉफ्ट बटर को लहसुन, हरा धनिया और चिली फ्लेक्स डालकर मिलाएं। अब तैयार रोटी और मिश्रण के ऊपर इस मक्खन का कोट चढ़ाएं। इसे चाहे हाथों से या फिर ब्रश की सहायता से कोट करें। अब प्री हीटेड ओवन में रखकर करीब बीस मिनट बेक करें। बस रेडी है चीज बर्स्ट गार्लिक ब्रेड। ये काफी टेस्टी लगेगी।