फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: सर्दियों में बनाएं हरे मटर के कोफ्ते, इस खास रेसिपी से बढ़ेगा खाने का स्वाद

Mon, 22 Nov 2021 08:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 22 Nov 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
matar kofta recipe in hindi Winter special Green Peas recipes
हरे मटर का कोफ्ता - फोटो : pixabay

सर्दियों में ताजे हरे मटर बाजार में आने लगते हैं। आलू की साधारण सब्जी से लेकर पनीर और पुलाव तक में मटर को शामिल करके खाने का स्वाद बढ़ाया जाता है। हरे मटर से कई तरह की रेसिपी बन सकती हैं। सुबह के नाश्ते में आप मटर की घुघरी बना सकती हैं तो वहीं लंच या डिनर में आप मटर की सब्जी, दाल, पुलाव या फिर हरे मटर की कचौड़ी बना सकती हैं। मटर से बनने वाली डिश स्वादिष्ट लगती है। आज आपको मटर की एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जो बनाने में आसान और खाने में काफी लजीज होगी। आपने कोफ्ते तो खाए ही होंगे। लौकी और कटहल के कोफ्ते के अलावा सर्दियों में आप हरे मटर के कोफ्ते बना सकती हैं। हरे मटर के कोफ्ते लंच या डिनर में खाने का जायका दोगुना कर देंगे। इसे बनाने के लिए आपको अधिक सामग्री की जरूरत नहीं होती। एक साधारण सब्जी बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल होता है, उसी से आप हरे मटर के कोफ्ते बना सकती हैं। आइए जानते हैं हरी मटर के कोफ्ते बनाने की रेसिपी।  

matar kofta recipe in hindi Winter special Green Peas recipes
मटर के फायदे - फोटो : Pixabay

सामग्री

1 कप मटर, 2 चम्मच बेसन, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, हींग, गरम मसाला, दालचीनी, लौंग, तेजपत्ता, आवश्यकतानुसार तेल, नमक, हरा धनिया।

matar kofta recipe in hindi Winter special Green Peas recipes
हरे मटर का कोफ्ता - फोटो : istock

हरे मटर का कोफ्ता बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- हरे मटर का कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले मटर को छील कर धो लें। 

स्टेप 2- अब मटर को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
matar kofta recipe in hindi Winter special Green Peas recipes
हरे मटर का कोफ्ता - फोटो : Istock
स्टेप 3- एक गहरे बर्तन में मटर का पेस्ट निकालकर उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और बेसन मिला लें।

स्टेप 4- अब मटर की बाॅल्स तैयार करें और फिर कड़ाही में तेल गर्म करके सुनहरा होने तक भून लें। 

स्टेप 5- अब कोफ्ते की ग्रेवी तैयार कर लें। इसके लिए टुकड़ों में कटे टमाटर,प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को मिक्सर में डाल कर पेस्ट तैयार कर लें।

 

विज्ञापन
matar kofta recipe in hindi Winter special Green Peas recipes
हरे मटर का कोफ्ता - फोटो : pixabay

स्टेप 6- एक कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमें सूखे मसाले और हींग डालकर भून लें। 

स्टेप 7- फिर में टमाटर- प्याज का पेस्ट डालकर भून लें। 

स्टेप 8- जब मसाला पकने लगेगा तो तेल से अलग होने लगेगा। जब ऐसा हो तो एक कप पानी डालकर कुछ देर पका लें।

स्टेप 9- जब सब्जियां पक जाएं तो उसमें पहले से फ्राई किए हुए मटर के बाॅल्स को डाल कर 2 मिनट पका लें। ऊपर से हरा धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें।

आपका हरे मटर का कोफ्ता तैयार है। रोटी, चावल के साथ गर्मागरम सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed