फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद है बाजरे की रोटी, ये रही आसान रेसिपी

Sun, 21 Nov 2021 08:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 21 Nov 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
bajre ki roti easy recipe in hindi benefits of bajra
बाजरे की रोटी - फोटो : Istock

सर्दी में खाने की वैरायटी जितनी बढ़ जाती है, उतनी ही सेहत को ध्यान में रखकर डिश बनाई जाती है। सर्दी में अक्सर ऐसे व्यंजन बनते हैं जो आपके शरीर को गर्म रखते हैं। इसके अलावा भरपूर मात्रा में प्रोटीन देते हैं। रूटीन खाने में आप सब्जी दाल आदि में बदलाव करके स्वाद में परिवर्तन ला सकती हैं लेकिन रोटी के साथ ऐसा कम ही होता है। अधिकतर लोग गेहूं के आटे की ही रोटी खाते हैं। ऐसे में आप गेहूं की रोटी की जगह सर्दियों में कभी कभी बाजरे की रोटी बना कर खा सकते हैं। बाजरे की रोटी स्वादिष्ट होती है। साथ ही इसमें कई गुण भी होते हैं। बाजरे में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। बाजरा पाचन क्रिया को सही रखता है। कब्ज से छुटकारा दिलाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो बाजरा रामबाण है, जो मधुमेह को कंट्रोल करने में मदद करता है। तो इन सर्दियों में यहां बताई जा रही रेसिपी से बाजरे की रोटी बनाइए।

bajre ki roti easy recipe in hindi benefits of bajra
बाजरे की रोटी - फोटो : Istock

बाजरे की रोटी बनाने के लिए सामग्री

बाजरे का आटा, गूंथने के लिए गर्म पानी और सर्व करने के लिए घी।

 

bajre ki roti easy recipe in hindi benefits of bajra
बाजरे की रोटी - फोटो : Istock

बाजरे की रोटी बनाने का तरीका

स्टेप 1- एक गहरे बर्तन में एक कप बाजरे की आटा लें। उसमें थोड़ा थोड़ा गर्म पानी मिलाते हुए आटा गूंथ लें।

स्टेप 2- बाजरे का आटा गूंथना, गेहूं के आटे से थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए कम आटा लें ताकि इसे सही से गूंथ सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bajre ki roti easy recipe in hindi benefits of bajra
बाजरे की रोटी - फोटो : Istock

स्टेप 3- आटा गूंथने के बाद छोटी छोटी लोई बना लें और हाथ से दबाएं। 

स्टेप 4- बाजरे के आटे को बेलन से साइज देना मुश्किल होता है, इसलिए हथेलियों की मदद से ही रोटी बना लें। ये प्रक्रिया करते समय ध्यान दें कि रोटियां टूटे नहीं। 

स्टेप 5- बढ़ाने के लिए आप परथन या पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन कम मात्रा में।

विज्ञापन
bajre ki roti easy recipe in hindi benefits of bajra
बाजरे की रोटी - फोटो : Istock

स्टेप 6- जब रोटी को आकार मिल जाए तो गैस पर तवा चढ़ाकर रोटी सेंकने की तैयारी करें।

स्टेप 7-मध्यम आंच पर रोटी को दोनों तरह से सेंक लें। जब वह पक जाए को घी लगाकर सर्व करें।

स्टेप 8- ध्यान रखें कि बाजरे की रोटी सूखी और हल्की कड़ी होती हैं, इसलिए रोटी में हमेशा घी या बटर जरूर लगाएं।

आपकी बाजरे की रोटी तैयार है। इसे दाल, भरवा करेला, मक्खन और गुड़ आदि के साथ खाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed