फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्प्रिंग रोल बनाएं घर पर वो भी सूजी से, जाने स्नैक्स बनाने का आसान तरीका

Sun, 04 Oct 2020 09:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 04 Oct 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
make spring roll sheet with suji for instant evening snacks
spring roll - फोटो : facebook

बाजार से स्प्रिंग रोल तो आपने कई बार खाएं होंगे। लेकिन जब भी इन्हें घर पर बनाने की बारी आती है तो फिर समस्या होती है स्प्रिंग रोल के शीट की। क्योंकि ये शीट बाजार में हर जगह मिलना संभव नहीं होता। वहीं इसकी मदद से स्प्रिंग रोल तैयार करने में भी दिक्कत होती है। लेकिन आज हम आपको इतनी आसान विधि से स्प्रिंग रोल बनाने की विधि बताएंगे। कि आपके लिए इस ईवनिंग स्नैक्स को बनाना चुटकियों का खेल हो जाएगा। आप जब चाहे इस रेसिपी को बड़ी ही आसानी से बना पाएंगी। तो चलिए जानें स्प्रिंग रोल बनाने की आसान सी रेसिपी।

make spring roll sheet with suji for instant evening snacks
spring roll - फोटो : facebook
स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सामग्री

200 ग्राम सूजी, नमक स्वादानुसार, एक प्याज बारीक कटा हुआ, शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, टोमैटो सॉस, कॉर्नफ्लोर दो चम्मच, बींस तीन से चार कटी हुई, तेल तलने के लिए, हल्दी दो चुटकी, शेजवॉन चटनी दो चम्मच।

make spring roll sheet with suji for instant evening snacks
sooji - फोटो : facebook
स्प्रिंग रोल बनाने की विधि
सबसे पहले सूजी को नमक मिलाकर अच्छे से बारीक पीस लें। फिर किसी बर्तन में इस सूजी के आटे को नर्म गूंथ कर रख लें और कुछ देर के लिए ढक कर छोड़ दें। 

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। जब ये गोल्डन हो जाए तो तेल में हल्दी और मसाले मिलाकर भून लें। फिर कटी हुई सब्जियां इसमें डाल दें। जब ये अच्छे से फ्राई हो जाएं तो इन्हें ढंक कर पका लें। हल्का ही पकाएं ज्यादा नही्ं। गैस को धीमी कर इसमें टोमैटो केचप, शेजवॉन चटनी और कॉर्नफ्लोर डालकर मिक्स करें। स्प्रिंग रोल के इस भऱावन को एक तरफ रख लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
make spring roll sheet with suji for instant evening snacks
capsicum - फोटो : Facebook

अब तैयार आटे से छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें। इन लोई की पतली रोटी बना लें। ध्यान रहें ये काफी पतली हो जिनसे की आरपार देखा जा सके। अब इन रोटियों को तवे पर धीमीं आंच पर हल्का सा सेंक लें। इन्हें पूरी तरह नहीं सेंकना है। बस इतना जिससे कि ये पक जाएं और इनका कच्चापन चला जाएं। सारी रोटियों को एक के ऊपर एक रख ढंकते जाएं। जिससे कि ये शीट मुलायम बनी रहें।

विज्ञापन
make spring roll sheet with suji for instant evening snacks
spring roll - फोटो : facebook

अब इन शीट पर सब्जियों का भरावन रख कर रोल करें। पहले किनारे के खुले हुए मोड़ को बंद करें। तेल में जाने पर ये ना खुले इनके लिए शीट को चिपकाने के लिए मैदे और पानी का गाढा पेस्ट बनाकर रख लें। इस पेस्ट से इन सारी शीट को अच्छे से चिपका लें। फिर कढ़ाही में तेल गर्म कर सबको तेज आंच पर तलकर निकाल लें। तैयार हैं आपके टेस्टी रेस्टोरेंट स्टाइल स्प्रिंग रोल। जिन्हें गर्मागर्म टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed