बच्चों को आलू के बने स्नैक्स बेहद पसंद आते हैं। खासतौर पर फ्रेंच फ्राईज। लेकिन फ्रेंच फ्राईज को घर में बनाना बड़ा मुश्किल लगता है। साथ ही समय भी ज्यादा लगता है। अगर आप क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बनाने में कतराती हैं और बच्चों की फरमाइश पूरी करने के लिए बाजार से फ्रेंच फ्राइज लाती हैं। तो क्रंची पौटेटो की इस रेसिपी को ट्राई करें। इससे फटाफट और मिनटों में स्वादिष्ट क्रंची पोटैटो तैयार हो जाएंगे। तो चलिए जानें क्या है रेसिपी।
क्रंची पोटैटो बनाने की सामग्री
दो से तीन बड़े आकार के आलू, दो चम्र्मच कॉर्न फ्लोर, एक चम्मच चिली फ्लेक्स. धनिया की पत्ती बारीक कटी हुई, तेल तलने के लिए, नमक स्वादानुसार।
3 of 5
झटपट आलू उबालें
- फोटो : Istock
क्रंची पोटैटो बनाने की विधि
बच्चों के लिए क्रंची पोटैटो बनाना है तो सबसे पहले आलू को छील लें। फिर इन आलूओं के बड़े टुकड़े कर लें। अब गैस पर बर्तन में पानी डालकर उबालें। जब पानी उबलने लगे तो इसमे आलू के टुकड़े डाल दें। जब आलू पक जाए तो इन्हें पानी से छानकर रख दें। आलू ठंडे हो जाएं तो इन्हें मैश कर लें। फिर इसमे कॉर्न फ्लोर, कुटी लाल मिर्च, धनिया की पत्ती डालकर मिलाएं।
साथ में नमक और हल्का तेल डालें। फिर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब किसी प्लेट में सारे आलू के मैश किए हुए मिश्रण को फैला दें और चाकू की मदद से लंबा-लंबा काट लें। या फिर हाथों की मदद से छोटी लोई लेकर उसे लंबा आकार दें। बस कड़ाही में तेल डालें और गैस पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे आलू के लंबे टुकड़ों को तेल में डालकर तलें। सुनहरा होने पर तेल से बाहर लाएं और चिली, टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। क्रंची पोटैटो को बच्चे और बड़े सभी पसंद करेंगे।
5 of 5
potato fingers
- फोटो : social media
अगर आपके पास ओवन है तो सारे पोटैटो फ्राई को ओवन में बेक भी कर सकती हैं। वहीं एयर फ्रायर में भी ये आसानी से फ्राई हो जाएंगे। जिससे तेल का इस्तेमाल नहीं होगा और ये पूरी तरह से बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक्स है। इसे शाम की चाय के साथ खाकर बड़े भी स्वाद का लुत्फ ले सकते हैं।