फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन बच्चों के लिए ऐसे तैयार करें तिल से बने कप केक

Mon, 15 Jan 2024 07:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 15 Jan 2024 07:33 AM IST
सार

अगर आप इस मकर संक्रांति के दिन अपने घर के बच्चों को खुश करना चाहती हैं तो तिल से बने कप के बच्चों के लिए तैयार कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2024 how to make sesame seeds cup cake til ke cup cake kaise banayein
Cup Cake - फोटो : instagram

Makar Sankranti 2024: भारतीय पंचांग के अनुसार, इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति को साल का सबसे बड़ा पहला त्योहार माना जाता है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है।



मान्यताओं की मानें तो इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद दान करना शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन ही खरमास का समापन होता है और एक मास से जिन शुभ कार्यों पर रोक लगी होती है वो फिर से शुरू हो जाते हैं। इस दिन तिल और गुड़ से बनी चीजें खाने की परंपरा है। इसी के चलते लोग गजक के साथ तमाम तरह के पकवान तैयार करते हैं।

वैसे तो हर कोई गजक खाना पसंद करता है, लेकिन आजकल के बच्चों को ये पसंद नहीं आती। ऐसे में आप अपने बच्चे के लिए तिल की मदद से कप केक तैयार करवा सकती हैं। 

Makar Sankranti 2024 how to make sesame seeds cup cake til ke cup cake kaise banayein
Cup Cake - फोटो : instagram
तिल रागी केक बनाने का सामान 
  • 1 कप रागी का आटा
  • आधा कप जौ का आटा
  • डेढ़ चम्मच बेकिंग पाउडर
  • आधा कप ऑलिव ऑयल
Makar Sankranti 2024 how to make sesame seeds cup cake til ke cup cake kaise banayein
Cup Cake
  • 1 कप छाछ
  • 1 चम्मच वनीला एसेंस
  • 2 बड़े चम्मच तिल
  • 1 बड़ा चम्मच तिल (सजावट करने कि लिए)
विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2024 how to make sesame seeds cup cake til ke cup cake kaise banayein
Cup Cake

विधि

केक बनाने के लिए सबसे पहले 180 डिग्री पर माइक्रोवेव को प्रीहीट कर लें। इसके बाद एक कटोरे में सभी सूखी चीजों को सही से मिला लें। अब इसमें ऑलिव ऑयल मिक्स करें और साथ में ही 2 बड़े चम्मच तिल और छाछ को सही से मिलाकर एक बैटर तैयार करें।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2024 how to make sesame seeds cup cake til ke cup cake kaise banayein
Cup Cake - फोटो : istock

जब बैटर तैयार हो जाए तो इसे अच्छी तरह से फेंट लें, ताकि बैटर में किसी तरह की गांंठ ना पड़ने पाए। जब केक मिक्सचर तैयार हो जाए तो इसे कुछ देर के लिए साइड में रख दें। तब तक कप केक के मोल्ड पर हल्का सा तेल या बटर लगाकर उसे चिकना कर दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed