Makar Sankranti 2023 : आज मकर संक्रांति का त्योहार है, जिसे देश भर में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। प्रदेशों के हिसाब के इसके अलग-अलग नाम भी हैं। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन तिल यानी की सेसमी सीड खाना काफी शुभ होता है। अगर हिंदु धर्म की बात करें तो यहां हर शुभ काम में तिल का इस्तेमाल होता है। मकर संक्रांति के दिन तिल मिलाकर कई तरह के खाने के सामान हर घर में बनते हैं। आमतौर पर घरों में तिल के लड्डू, गजक, बर्फी के साथ कई तरह की मिठाइयां बनती हैं।
Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति पर बनाएं तिल का स्वादिष्ट कप केक, बड़ों के साथ बच्चे भी हो जाएंगे खुश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिल रागी केक बनाने का सामान
- 1 कप रागी का आटा
- आधा कप जौ का आटा
- आधा कप ऑलिव ऑयल
- डेढ़ चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1 कप छाछ
- 1 चम्मच वनीला एसेंस
- 2 बड़े चम्मच तिल
- 1 बड़ा चम्मच तिल (सजावट करने कि लिए)
बनाने की विधि
तिल रागी केक बनाने के लिए सबसे पहले 180 डिग्री सेल्सियस पर ओवन को प्री-हीट कर लें।
अब एक कटोरे में सभी सामानों को अच्छे से मिला लें।
इसके बाद इसमे ऑलिव ऑयल मिक्स करें और साथ में ही 2 बड़े चम्मच तिल और छाछ भी अच्छे से मिला लें।
अब एक विस्क यानी कि मथनी लेकर इसे तब तक फेंटे जब तक इसका मिश्रण पूरी तरीके से स्मूथ ना हो जाए। अब आपके केक का मिक्चर तैयार है।
केक का मिक्चर तैयार होने के बाद इसे सिलिकॉन कप केक मोल्ड्स में डाल दीजिए। इसके ऊपर से बड़े वाले तिल को फैला दीजिए ताकि केक देखने में सुंदर लगे।
इसे आपको 15-20 मिनट कर बेक करना है। टाइम पूरा होने के बाद चाकू की मदद से इसे चेक करें। अगर चाकू साफ निकला है तो मतलब है कि आपका तिल रागी केक अच्छे से पक गया।
जब ये ठंडा हो जाए तो इसे सांचे से बाहर निकाल लें। और इसी के साथ तिल से बना आपका ये तिल रागी केक तैयार है जिसे आप सर्व कर सकतीं हैं।
तिल में होते हैं कई पोषक तत्व
बता दें कि, तिल का सेवन इसका तेल निकाल कर भी किया जाता है। ऑलिव ऑयल के बाद इसे ही सबसे ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है। तिल में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इतना ही नहीं इसमें प्रोटीन और विटामिन बी 6 भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।