फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन रेसिपी: गर्मी को भगाइए ठंडे-ठंडे मैंगो कैरेमल शेक के साथ

Mon, 01 Jun 2020 02:53 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 01 Jun 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
lockdown recipes how to make mango caramel shake at home
- फोटो : Pixabay
गर्मियों के मौसम में ठंडी डिश को खाने का मजा ही अलग होता है। अगर आपके बच्चे भी घर पर हमेशा कुछ मीठा और ठंडा खाने की जिद करते हैं तो आज हम लेकर आए हैं मिल्क कैरेमल शेक। जिसे बनाना बहुत आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाता है। साथ ही मिल्क शेक मीठे और आइसक्रीम की क्रेविंग को भी दूर भगाता है। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।



 
lockdown recipes how to make mango caramel shake at home
- फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो आपने मैंगो शेक, बनाना शेक और बादाम शेक जैसी कई सारी ड्रिंक पी होगी। लेकिन कैरेमल शेक पीने के बाद आप बाकी सबको भूल जाएंगे। इसका टेस्ट लाजवाब होता है। तो चलिए जानें कौन सी सामग्री की जरूरत पड़ेगी इसे बनाने के लिए।


 
lockdown recipes how to make mango caramel shake at home
कैरेमल शेक बनाने के लिए सामग्री

एक आम, एक केला, दो कप दूध, दो चम्मच कैरेमल, थोड़ा सा वनीला एसेंस, 4 से 6 आइस क्यूब, चीनी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown recipes how to make mango caramel shake at home
कैरेमल शेक बनाने की विधि

सबसे पहले आम और केला को छील लें। छोटे टुकड़ों में काट कर इन्हें ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इसमें दूध, चीनी और वनीला एसेंस के साथ बर्फ के टुकड़े डालकर चला दें। आप चाहें तो शेक को ग्रांइड करते समय भी इसमें कैरेमल डाल सकते हैं। अब तैयार शेक को पलटने से पहले गिलास में कैरेमल चारो तरफ से गिराकर गिलास को कोट कर लें। इसके बाद इसमें मैंगो कैरेमल शेक डालकर सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed