रोज सुबह नाश्ते में क्या बनाएं जो सेहतमंद होने के साथ ही टेस्टी भी हो। अगर आप भी इन सवालों से परेशान रहती हैं तो आज हम लेकर आएं हैं पुदीना और पनीर के परांठे की रेसिपी। जो बनाने में बेहद आसान है और फटाफट बन जाता है। बस इसके साथ खाने के लिए जरूरत होगी रायते या चटनी की। जिसकी सहायता से आप इस टेस्टी परांठे को खा सकते हैं।
{"_id":"5ed20e878ebc3e904543a2b4","slug":"lockdown-recipe-easy-recipe-of-mint-paneer-paratha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन रेसिपी: सुबह के नाश्ते में बनाएं पुदीना पनीर परांठा","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
लॉकडाउन रेसिपी: सुबह के नाश्ते में बनाएं पुदीना पनीर परांठा
Sat, 30 May 2020 01:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 30 May 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
वैसे तो परांठे कई तरह के होते हैं। लेकिन इन्हें बनाने के लिए काफी सारी तैयारियां करना पड़ती हैं और इन परांठों को बनाने में समय भी लगता है। लेकिन पुदीना-पनीर परांठा झटपट बन जाता है।
- फोटो : Instagram
परांठे बनाने की सामग्री
250 ग्राम गेहूं का आटा, 250 ग्राम पनीर, दो डंठल पुदीना पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरी चटनी, केचप, दो चम्मच बटर नमक स्वादानुसार, सेंकने के लिए तेल।
250 ग्राम गेहूं का आटा, 250 ग्राम पनीर, दो डंठल पुदीना पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरी चटनी, केचप, दो चम्मच बटर नमक स्वादानुसार, सेंकने के लिए तेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
परांठे बनाने की विधि
- एक बर्तन में आटा, नमक, जीरा और तेल डालकर मिला लें। अब इस आटे को गूंथ लें।
- अब पनीर, पुदीना पत्ता, हरी चटनी और केचप के साथ लाल मिर्च को अच्छे से मिला लें।
- अब आटे की लोई बना लें इसमें पनीर का मिक्सचर भर लें।
- अब इस को हाथों से अच्छी तरह से बंद कर लें जिससे कि बेलते समय ये फटे नहीं।
- अब इन परांठों को गोल बेलकर तवे पर बटर लगाकर सुनहरा होने तक सेंके।
- तैयार है आपका गर्मागर्म पुदीना और पनीर का परांठा। अब इसे रायते या चटनी के साथ सर्व करें।