इस लॉकडाउन ने लोगों को घर पर खाना बनाने और खाने का महत्व बता दिया है। लॉकडाउन की वजह से दुकानें और रेस्टोरेंट बंद है। ऐसे में लोगों के पास एक ही विकल्प है कि वो घर पर ही अपनी मनपसंद चीजों को बनाएं और खाएं। घर पर खाना बनाने के कई फायदे हैं। जैसे ये ताजा होता है और हाईजीन से भरपूर होता है। इसलिए अगर रोजाना घर पर कुछ नया ट्राई करना अब आपका शौक बन गया है तो इस बार मीठे में ट्राई करें सूजी और बेसन का हलवा। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही बनाने में भी काफी आसान है। तो चलिए जानें इस खास हलवे को बनाने की रेसिपी।
{"_id":"5ed201da8ebc3e909f68f959","slug":"lockdown-recipe-how-to-make-besan-suji-halwa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन रेसिपी: मीठा खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें बेसन और सूजी का हलवा","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
लॉकडाउन रेसिपी: मीठा खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें बेसन और सूजी का हलवा
Sat, 30 May 2020 12:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 30 May 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
सूजी का हलवा तो सभी बनाना जानते हैं। वहीं बेसन के हलवे को बनाने में काफी मेहनत और समय जाता है। ऐसे में इन दोनों को मिलाकर बनाया गया हलवा कम समय में और टेस्टी बनकर तैयार होता है। आगे की स्लाइड में जानें इसे बनाने की रेसिपी।
- फोटो : facebook
हलवा बनाने के लिए सामग्री
एक कप बेसन, आधा कप सूजी, इलायची पाउडर, दो चम्मच चीनी, काजू का पाउडर, कटे हुए काजू, देसी घी (जरूरत के अनुसार), पानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हलवा बनाने की विधि
- कड़ाही को गैस पर रखकर उसमें देसी घी गर्म कर लें।
- अब इसमें बेसन और सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- जब ये दोनों हल्के भूरे रंग के हो जाएं तो इसमें पानी डालकर चलाएं।
- जब पानी गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी और काजू का पाउडर डाल दें।
- चीनी घुलने तक इसे पकाएं।
- सबसे आखिर में इलायची पाउडर डालकर दो मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
- अब इस टेस्टी हलवे के ऊपर कटे हुए काजू डालकर गर्मागर्म सर्व करें।