फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबकी पसंदीदा आइसक्रीम का इतिहास है बेहद दिलचस्प, अकबर भी था इसका शौकीन

Thu, 31 Mar 2022 04:25 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 31 Mar 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
interesting facts about icecream history of kulfi
ice cream - फोटो : iStock

मौसम कोई सा भी हो आइसक्रीम खाने का मजा ही अलग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं। आइसक्रीम के इस रूप को हमारी प्लेट तक आने में हजारों सालों का वक्त लगा है। अलग-अलग देशों और सभयताओं में इस कूल सी डेजर्ट को तैयार किया गया है। स्वाद से लेकर बनाने के तरीके से गुजरते हुए आज कई सारे फ्लेवर में आइसक्रीम हमारी आपके हाथ में होती है। तो चलिए जानें क्या है इस सबसे पसंदीदा और कूल-कूल आइसक्रीम के जन्म की कहानी।

interesting facts about icecream history of kulfi
kulfi - फोटो : istock

सबसे पहले भारतीयों की बात करें तो करीब पांच सौ सालों से भारतीय कुल्फी का मजा ले रहे हैं। कुल्फी के पीछे भी कहानी है कि बादशाह अकबर को खुश करने के लिए ठंडे डेजर्ट को बनाया गया था। जिसकी रेसिपी आइने अकबरी और अकबरनामा जैसे साहित्य में लिखी गई है। अकबर को खुश करने के लिए बर्फ लाने के लिए घुड़सवारों के बीच रेस रखी गई थी। जो हिमाचल के चूर चंद्र धार से बर्फ के टुकड़े लाने गए थे। 

interesting facts about icecream history of kulfi
icecream

हालांकि अगर आइसक्रीम के जन्म की बात करें तो कुल्फी शब्द एक पारसी शब्द है। जिससे जाहिर होता है कि कुल्फी का जन्म सबसे पहले ईरान या पारस में हुआ होगा।  कुल्फी आमतौर पर कंडेस्ड फ्लेवर्ड दूध से बनाई जाती है। जिसे किसी धातु के कंटेनर में बंदकर जमाया जाता है। वहीं दूसरी तरफ छठी शताब्दी ईसा पूर्व से ही ईरानी फलों के जूस को बर्फ में मिलाना जानते थे। ग्रीक और अरब के साथ ही ये ठंडी आइसक्रीम पश्चिम तक पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about icecream history of kulfi
icecream

वहीं फ्रांस का शासक नीरो भी फलों के रस से बनीं आइसक्रीम खाता था। वहीं चीन के राजा पांच हजार ईसा पूर्व कुल्फी जैसी डिश खाते थे। वहां के युवराज झांगहुई के मकबरे पर बनीं पेंटिंग में कुछ महिलाएं आइसक्रीम खाती बनी हैं। वहीं इटली की राजकुमारी ने अपने विवाह के बाद फ्रांस में कुछ इटेलियन शेफ लाई थी। जो बर्फ से बनीं रेसिपी जानते थे। 

विज्ञापन
interesting facts about icecream history of kulfi
ice cream - फोटो : Pixabay

वहीं अमेरिका में क्वेकर मूवमेंट के लोग आइसक्रीम को लेकर आए. जो इंग्लैंड से आकर यहां बसे थे। बेंजामिन फ्रेंकलिन और जॉर्ज वाशिंगटन आइसक्रीम पसंद करने वाले थे। जो इसे खाने के साथ ही अपने मेहमानों को जरूर सर्व करवाते थे। 1851 में इंसुलेटेड आइस हाउस के अविष्कार के बाद आइसक्रीम बड़े पैमाने पर बनाई जाने लगी। जिसके बाद ये आम आदमी के पहुंच तक हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed