फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2022: नवरात्रि की रेसिपी को चटपटा बनाएगा फलाहारी चाट मसाला, ये रही बनाने की विधि

Wed, 30 Mar 2022 06:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 30 Mar 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
Know Navratri Special Fruit Chaat Masala Recipe In Hindi
navratri 2022 - फोटो : अमर उजाला

नवरात्रि के दिनों में फलाहारी कई सारी डिश बनाकर तैयार की जाती है। जिसमे चाट, टिक्की से लेकर कुट्टू के आटे का डोसा तक शामिल रहता है। लेकिन अगर आप इन सारी रेसिपी में स्वाद की कमी पा रही हैं तो चाट मसाले की मदद से इसे चटपटा बना सकती है। फलाहारी सामग्री को मिलाकर तैयार ये चाट मसाला हर खाने का स्वाद बढ़ा देगा। तो इस नवरात्रि में किसी भी फलाहारी रेसिपी का स्वाद बढ़ाने के लिए इस चाट मसाले को पहले ही तैयार कर रख लें। वैसे इसे बनाने में मात्र पांच से दस मिनट का ही समय लगता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा फलाहारी चाट मसाला।    

Know Navratri Special Fruit Chaat Masala Recipe In Hindi
mint
चाट मसाले की सामग्री

चाट मसाला बनाने के लिए जरूरत होगी दो चम्मच जीरा, दो चम्मच सूखा पुदीना, दो चम्मच सूखी लाल मिर्च, एक चम्मच सेंधा नमक, एक चम्मच चीनी, आधा चम्मच काली मिर्च, आधा चम्मच अमचूर। 

Know Navratri Special Fruit Chaat Masala Recipe In Hindi
जीरा - फोटो : Pixabay
फलाहारी चाट मसाले को बनाने की विधि

एक पैन में जीरे को सूखा ही भूनकर रख लें। ध्यान रहे कि इसे भूनने के लिए किसी भी तरह के तेल या घी का इस्तेमाल ना करें। अब मिक्सी के ग्राइंडर में खड़ी काली मिर्च, लाल मिर्च, सेंधा नमक, चीनी और अमचूर पाउडर को मिलाकर अच्छे से पीस लें। अगर ग्राइंडर में सारी चीजें बारीक नहीं पिस पा रही हैं। तो इन्हें ग्राइंडर में डालने से पहले पैन में बिना तेल या घी के हल्का सा गर्म कर लें। इससे सारी चीजें आसानी से और महीन होकर पिस जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Navratri Special Fruit Chaat Masala Recipe In Hindi
कुट्टू पनीर पकौड़ा रेसिपी - फोटो : Istock

अब इसमे भुना हुआ जीरा और सूखी पुदीने की पत्ती मिलाकर अच्छे से ग्राइंड कर लें। साथ में सेंधा नमक मिला लें। सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें। वैसे तो ये मसाला फटाफट बनकर तैयार हो जाता है। ऐसे में आप चाहें तो इस मसाले को ताजा ही पीसकर तैयार कर सकती हैं। हालांकि बना हुआ मसाला आप किसी भी रेसिपी में फटाफट डालकर रेसिपी तैयार कर सकती हैं।. 

विज्ञापन
Know Navratri Special Fruit Chaat Masala Recipe In Hindi
मखाना भेल - फोटो : Social media

बस अब तैयार इस चाट मसाले को आप रायते, चटनी, टिक्की, साबुदाने की खिचड़ी या फिर फ्रूट चाट, मखाना भेल में डाल सकती हैं। इस मसाले को डालने से फलाहारी रेसिपी में स्वाद बढ़ जाएगा। तो इस बार व्रत के पहले ही आप चाहें तो इस फलाहारी चाट मसाले को बनाकर रख सकती हैं। जिससे कि बस इसे फटाफट इस्तेमाल किया जा सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed