फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वादिष्ट मटन हलीम, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी, जानिए बनाने का तरीका

Mon, 04 Dec 2017 12:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 04 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Recipe of lip smacking mutton haleem
मटन के शौकीन लोग इससे बनने वाले हलीम को खाना बेहद पसंद करते हैं। हालांकि ये अलग बात है कि इसे ढंग से बनाना बहुत कम ही लोग जानते हैं। अगर आप भी स्वादिष्ट हलीम बनाने के सही तरीके के बारे में जानना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो करें। 


पढ़ें-  बिना ओवन कुछ पलों में ही घर पर तैयार करें मिनी वेज मशरूम पिज्जा
Recipe of lip smacking mutton haleem
सामग्री-
बोनलेस मटन    500 ग्राम 
गेहूं का दलिया    1/2 कप
चना दाल         1 चम्‍मच
हरी मूंग दाल     1 चम्‍मच
दही     1 कप 
नमक    स्‍वादानुसार
अदरक लहसुन पेस्‍ट     1 चम्‍मच
हरी मिर्च पेस्‍ट     1 चम्‍मच
काला जीरा     1 चम्‍मच
काली मिर्च     8 दाने
फ्राइड प्‍याज     1 कप
मटन का शोरबा     6 कप
पुदीने की पत्‍ती     1 चम्मच (कटी हुई)
धनिया पत्‍ती    2 चम्मच    (कटी हुई)
घी या तेल    1/4 कप 
Recipe of lip smacking mutton haleem
विधि-
मटन को अच्‍छी तरह धोएं। इसके बाद मटन को नमक ‌और दही के साथ आधे घंटे के लिए मैरीनेट करें। दलिये को पानी में कम से कम 4 घंटे के लिए भिगो कर रखें, साथ ही सभी दालों को अलग-अलग पानी में भिगो दें। 4 घंटे बाद दाल और दलिये को पानी से अलग कर के छान लें।
-अब एक नॉन स्‍टिक पैन में घी या तेल को गरम करें, उसमें दलिया और दाल डाल कर कुछ मिनट तक चलाएं। फिर उसमें 1 कप पानी डालें और मैरीमेट किए मटन को डाल कर 5 मिनट तक पकाएं।
-अब इसमें हरी मिर्च पेस्‍ट, काला जीरा, काली मिर्च, अदरक लहसुन पेस्‍ट, आधा कप फ्राई किया हुआ प्‍याज, गरम मसाला पाउडर और मटन का शोरबा डाल कर मिक्स कर दें। जब सभी चीजें पक जाएं, तब इसमें पुदीना, कटी हरी धनिया और नमक डालें। पैन को ढंक दें और आंच को धीमा कर के मटन को 5 मिनट तक पकाएं।
-इसके बाद ढक्‍कन खोलें और मटन के पीस को निकाल लें। अब किसी बडे़ चम्‍मच से मिश्रण को पीस दें और पकने दें। उसके बाद मटन पीस को फिर से पैन में डालें। करीब छह से सात मिनट के बाद आंच को बंद कर दें। अब आप अपने हलीम को फ्राइड प्याज के साथ परोस सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed