भारतीय रसोई में जब भी कुछ स्पेशल बनाना हो तो पनीर को सबसे पहले जगह दी जाती है। अगर आप पनीर में कोई मसालेदार ग्रेवी वाला डिश चाहते हैं तो पनीर लबाबदार को ट्राई किया जा सकता है। पनीर लबाबदार एक ऐसा व्यंजन है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। पोषण से भरपूर नरम पनीर को मसालेदार टमाटर और क्रीम की ग्रेवी में मिलाकर इस व्यंजन को तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं पनीर लबाबदार बनाने की सबसे आसान विधि...
अब रेस्टोरेंट नहीं घर पर बनाइए पनीर लबाबदार, बहुत आसान है बनाने की विधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
200 ग्राम पनीर (टुकड़े में कटा हुआ)
50 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
2 टमाटर (कटा हुआ)
1 प्याज (कटा हुआ)
1 टुकड़ा अदरक
6 कली लहसुन
3 हरी मिर्च
2 छोटी इलायची
4 लौंग
1 टुकड़ा दालचीनी
1/4 चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
1 बड़ा चम्मच क्रीम
½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच धनिया पाउडर
15 काजू
3 बड़े चम्मच तेल या बटर
1/2 चम्मच चीनी (वैकल्पिक)
नमक स्वादानुसार
ऐसे बनाएं
सबसे पहले कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें। अब गरम तेल में प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और काजू डालकर मिलाएं और चलाते हुए दो से तीन मिनट तक भून लें, फिर धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं। 5 मिनट के बाद चलाएं और गैस बंद करके ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे ग्राइंडिंग जार में निकालकर थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें। अब फिर से कड़ाही में बचा हुआ तेल डालें, तेल गरम हो जाने के बाद गैस की आंच मध्यम रखें और अब उसमें छोटी इलायची, लौंग, दालचीनी और जीरा डालकर भून लें। फिर पिसा हुआ पेस्ट डालकर मिलाएं।
हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चीनी डालकर मिला लें। अब इसे तब तक चलाएं, जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाए। उसके बाद एक कप पानी मिलाएं। फिर एक चम्मच क्रीम, कद्दूकस किया पनीर और कसूरी मेथी मिलाएं। अब कटा हुआ पनीर मिलाकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें। अब आपका पनीर लबाबदार तैयार है।