फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना अंडे के बनाएं ब्रेड आमलेट वो भी इस आसान सी रेसिपी के साथ

Sat, 16 Nov 2019 06:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 16 Nov 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
bread omelette without egg recipe

घर पर अगर मेहमान आने वाले हैं और कुछ नया बनाने का मन है तो आज हम आपको ऐसी ही आसान सी और झटपट रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप मिनटों में बना सकते हैं। जी हां ब्रेड आमलेट बनाइए घर में वो भी बिना अंडे के। तो चलिए जानें इसे बनाने की आसान सी रेसिपी।

bread omelette without egg recipe

हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, 100 ग्राम बेसन, मैदा, ब्रेड, बेकिंग पाउडर, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, तलने के लिए घी।


 
bread omelette without egg recipe
आमलेट बनाने के लिए छह चम्मच बेसन एक बाउल में ले लें। अब इसमें दो चम्मच मैदा डाल कर एक पतला घोल बनाकर तैयार कर लें। पांच मिनट बाद इस घोल में बेकिंग पाउडर डाल लें।

करीब चार से पांच ब्रेड लेकर उसे गोल आकार में काट लें। काटने के लिए आप चाहे तो कटोरी या गिलास का इस्तेमाल कर सकती हैं। रखे हुए घोल में कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, टमाटर डालकर अच्छे से मिला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
bread omelette without egg recipe

अब गैस पर नानस्टिक तवे को गर्म करें और उस पर घी डालें। जब तवा गर्म हो जाए तो ब्रेड को बेसन के घोल में डुबोकर तवे पर डालते जाएं। जब ब्रेड एक तरफ से अच्छे से सिंक जाए तो ब्रेड पर घी डालकर ब्रेड को पलट दें। एक तरफ से ब्रेड को सिंकने में करीब एक से दो मिनट का समय लगेगा। अब स्वादिष्ट ब्रेड आमलेट को तवे पर से उतार लें और गर्मागर्म सर्व कर दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed