{"_id":"67c6bfbe745f0ab6f10f7bdf","slug":"holi-2025-snacks-dish-ideas-know-how-to-make-crispy-masala-mathri-at-home-recipe-details-in-hindi-2025-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2025 Special Snack: इस विधि से घर पर तैयार करें मसाला मठरी, मेहमान खाकर पूछेंगे कि कहां से खरीदी ?","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Holi 2025 Special Snack: इस विधि से घर पर तैयार करें मसाला मठरी, मेहमान खाकर पूछेंगे कि कहां से खरीदी ?
Tue, 04 Mar 2025 02:48 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:48 PM IST
सार
होली के खास मौके पर कुरकुरी मसाला मठरी एक बेहतरीन नाश्ता हो सकता है। इसे पहले से बनाकर रखा जा सकता है, जिससे त्योहार के दिन आपको ज्यादा मेहनत न करनी पड़े।
विज्ञापन
मसाला मठरी
- फोटो : instagram
Holi 2025 Special Snack: होली के त्योहार पर न सिर्फ लोग एक-दूसरे के साथ रंग खेलते हैं, बल्कि वो साथ ही में एक-दूसरे के घर भी जाते हैं। ऐसे में हर कोई अपने-अपने घरों में खूब तैयारी करता है और तरह-तरह के पकवान बनाता है। महिलाएं इस दिन फ्री रह पाएं, इसके लिए वो पहले से ही कई तरह के नाश्ते बनकर रख लेती हैं।
मसाला मठरी बनाने का सामान
- फोटो : AdobeStock
मसाला मठरी बनाने का सामान
- 2 कप मैदा
- 2 बड़े चम्मच सूजी (मठरी को क्रिस्पी बनाने के लिए)
- 2 बड़े चम्मच तेल (मोयन के लिए)
- 1 छोटा चम्मच अजवायन
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- आवश्यकतानुसार पानी (आटा गूंधने के लिए)
- तलने के लिए तेल
मसाला मठरी
- फोटो : freepik.com
विधि
मसाला मठरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, अजवायन, जीरा, काली मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, अमचूर और नमक डालें। अब इसमें मोयन के लिए तेल डालें और हाथों से अच्छी तरह मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मसाला मठरी
- फोटो : instagram
जब मिश्रण मोयन के कारण मुट्ठी में दबाने पर बंध जाए, तो इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त मैदा गूंथ लें। मैदा को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
विज्ञापन
मसाला मठरी
- फोटो : instagram
अब गुंथी हुई मैदा की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। बेलन से हल्की मोटी मठरी बेलें। इसके बाद इसे कांटे या चाकू से मठरी पर हल्के-हल्के निशान बना लें, ताकि तलते समय मठरी फूले नहीं।