फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: देर रात लग जाए भूख, तो झटपट बनाएं ये हेल्दी स्नैक्स, ये रही आसान रेसिपी

Sat, 09 Apr 2022 12:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Apr 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
Tasty And Healthy Late Night Snacks Recipe in Hindi easy to make midnight snacks
लेट नाईट स्नैक्स - फोटो : Istock

स्नैक्स किसे पसन्द नही होता। लंच या डिनर के अलावा हमें हर दिन अलग-अलग तरह का स्नैक्स चाहिए होते हैं। स्नैक्स के मामले में लोग अक्सर हेल्दी फूड भूल जाते हैं और फिर उनका वजन बढ़ने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। कभी-कभी डिनर करने के बाद देर रात भूख लग जाती है। ऐसे में रात में दोबारा डिनर बनाना मुश्किल होता है। ऐसे में लोग अक्सर भूख लगने पर कुछ भी खा लेते हैं। वह चाहें बाहर का रेडीमेड और अनहेल्दी स्नैक्स हो या फिर जिन्हें झटपट बनाया जा सकता है लेकिन सेहत के लिहाज से इस तरह के स्नैक्स कितने नुकसानदायक हो सकते हैं, लोग इस बात का ख्याल नहीं रखतें। आज हम आपको ऐसे कुछ स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देर रात भूख लगने पर झटपट बनाएं जा सकते हैं और टेस्टी के साथ ये हेल्दी भी होते हैं। चलिए जानते हैं हेल्दी स्नैक्स के बारे में।

Tasty And Healthy Late Night Snacks Recipe in Hindi easy to make midnight snacks
मखाना - फोटो : iStock

मखाना

लेट नाइट स्नैक्स के तौर पर मखाना तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता। तेल में तलने की बजाए आप मखाने को रोस्ट करके खा सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसे पहले से रोस्ट करके एयरटाइट कंटेनर में रख दीजिए। मखाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता।

Tasty And Healthy Late Night Snacks Recipe in Hindi easy to make midnight snacks
ओट्स - फोटो : iStock

ओट्स

ओट्स आसानी से बनने वाला स्नैक्स हैं। साथ ही खाने में ये हल्का रहता है। अगर आप आधी रात में भूख लगने की वजह से जगे हैं तो ओट्स का सेवन करें। मूड के मुताबिक, ओट्स को आप दो तरह से बना सकते हैं। आप मसाला ओट्स बना सकते हैं या फिर दूध में डालकर प्लेन ओट्स खा सकते हैं। झटपट और हेल्दी रेसिपी में ये डिश सबसे बेस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tasty And Healthy Late Night Snacks Recipe in Hindi easy to make midnight snacks
पनीर - फोटो : iStock

पनीर

अचानक भूख लगे और घर पर पनीर हो तो आज उसे भी स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं। पनीर को क्यूब में काटकर उसपर हल्का चाट मसाला छिड़क लीजिए। फिर उसे 2 से 3 मिनट माइक्रोवेव में रख दें। लेट नाईट हेल्दी स्नैक्स तैयार है।

विज्ञापन
Tasty And Healthy Late Night Snacks Recipe in Hindi easy to make midnight snacks
फल - फोटो : iStock

फल

अगर आपके पास स्नैक्स नहीं है या आपका स्नैक्स बनाने का मन नहीं है तो आप फ्रूट्स खा सकते हैं। फ्रूट्स आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ये किसी भी स्नैक्स से ज्यादा हेल्दी होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed