सर्दियों में सौंफ बचाएगा खांसी-जुकाम से, ये सुपरफूड्स भी हैं कारगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहसुन-
लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल प्रॉपर्टी पाई जाती है। कफ और जुकाम से बचने के लिए आप कच्चे लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप कच्चा लहसुन नहीं खा सकते तो आप लहसुन के कैप्सूल जो मेडिकल स्टोर्स पर आसानी से मिल जाते हैं, उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
अदरक-
अदरक को आयुर्वेद में यूनिवर्सल मेडिसिन कहा जाता है। अदरक शरीर में बनने वाले कफ को तोड़कर रिस्पाइरेटरी ट्रैक्ट को साफ रखता है। इसमें फाइटोकैमिकल्स पाए जाते हैं जो वायरस से लड़कर रिसपेरेटरी बीमारियों को दूर भगाता है।
मशरूम-
मशरूम इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा होता है। इसमें विटामिन डी पाया जाता है ये इंफेक्शन से लड़ने में मददगार होता है। इसमें फाइटोन्यूट्रेंट्स भी पाए जाते हैं। इसे आप सब्जी बनाकर या सूप की तरह इस्तेमाल में ला सकते हैं।
सौंफ-
सौंफ में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। ये भी खांसी जुकाम से निपटने में मदद कर सकता है। आप इसे चाय के साथ उबालकर भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।