फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाम की चाय संग टेस्टी लगेंगे आलू सूजी फिंगर्स, बनाने की विधि है बेहद आसान

Tue, 06 Oct 2020 09:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीf
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीf Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 06 Oct 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
evening snacks with tea potato rava fingers recipe
potato rava fingers - फोटो : social media

रोज शाम को चाय के साथ क्या बनाए? ये सवाल हर गृहणी को परेशान करता है। क्योंकि शाम की भूख के लिए कुछ हल्का और टेस्टी स्नैक्स ही बढ़िया होता है। जिससे की बहुत सारा पेट भी ना भरे और तुरंत वाली भूख भी शांत हो जाए। आज हम बताएंगे इस शाम वाली भूख के लिए टेस्टी और सेहतमंद स्नैक्स। जिसे बड़ों के साथ ही बच्चे भी पसंद करेंगे। क्योंकि बच्चों को ज्यादातर चटपटा और सॉसी नाश्ता पसंद होता है। ऐसे में इसे टमाटर की चटनी के साथ सर्व करना सबसे अच्छा ऑप्शन है। तो चलिए जानें आलू सूजी के बने फिंगर्स बनाने की विधि। जो टेस्ट में फ्रेंच फ्राइस के जैसे ही स्वादिष्ट लगेंगे। 

evening snacks with tea potato rava fingers recipe
french fries

अभी तक आप शाम ने स्नैक्स में कभी नमकीन तो कभी नमकपारे का ही जुगाड़ करती होंगी। बहुत मन किया तो आलू को तलकर फ्रेंच फ्राइस बनाती होंगी। ऐसे में हम लेकर आए हैं पोटैटो रवा फिंगर्स। जो बच्चे तो मन से खाएंगे ही बड़ों को भी ये काफी पसंद आएगा। तो चलिए जानें क्या है इसे बनाने की रेसिपी।

evening snacks with tea potato rava fingers recipe
sooji - फोटो : facebook
पोटैटो रवा फिंगर्स बनाने के लिए सामग्री

एक कप सूजी या रवा, तीन उबले हुए आलू, एक प्याज, हरी मिर्च, थोड़े से धनिया के पत्ते, लाल मिर्च पाउडर, छोटा अदरक का टुकड़ा, नमक स्वादानुसार, पानी सूजी भिगोने के लिए और तेल तलने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
evening snacks with tea potato rava fingers recipe
- फोटो : instagram
बनाने की विधि

पोटैटो रवा फिंगर्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और पानी मिलाकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें। आधे घंटे बाद आप देखेंगे कि सूजी ने पानी को पूरी तरह से सोख लिया है और वो बिल्कुल गाढ़ा हो गया है। अब इसमें बाकी के सारे सामान को मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें। इसमें उबला आलू, हरी धनिया, लाल मिर्च, नमक, कटा हुआ अदरक, कटा हुआ प्याज सारी सामग्री को मिला लें। 

विज्ञापन
evening snacks with tea potato rava fingers recipe
potato rava fingers - फोटो : social media

अब इस सारे मिश्रण को गूंथ कर आटे के जैसा बना लिया है तो पैन में तेल तलने के लिए डालकर गैस पर चढा दें। इसके बाद हाथों में थोड़ा तेल लगाकर गूथें हुए सूजी या रवा और आलू के पेस्ट को हथेलियों की मदद से लंबा शेप दें। अब इसे तेल में डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। अब इस तैयार पोटैटो रवा फिंगर्स को अपनी मनपसंद सॉस या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। ये कुरकुरा स्नैक्स हर किसी की पहली पसंद बन जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed