फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: चाय के साथ परफेक्ट स्नैक है अचारी आलू टिक्का, बनाने की रेसिपी है आसान

Thu, 24 Feb 2022 10:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 24 Feb 2022 10:30 AM IST
विज्ञापन
easy recipe for evening snacks make achari aloo tikka
aloo tikka - फोटो : pixabay

शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का दिल करता है। या फिर कुछ ऐसा जिससे पेट भी भर जाए तो बनाएं अचारी आलू टिक्का। इसे बनाने में बहुत सारा वक्त भी नहीं लगता और चटपटा खाने की क्रेविंग को भी ये दूर करता है। तो चलिए जानें क्या है अचारी आलू टिक्का को बनाने की रेसिपी। 

easy recipe for evening snacks make achari aloo tikka
दही - फोटो : अमर उजाला
अचारी आलू टिक्का के लिए सामग्री

दही (इसका पानी निकला हुआ हो), अदरक, आलू छोटे आकार के, लहसुन, बेसन (इसे भूनकर रख लें), नमक स्वादानुसार, चाट मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, रेडीमेड अचार, सरसों का तेल।

easy recipe for evening snacks make achari aloo tikka
बेसन - फोटो : istock
अचारी आलू टिक्का बनाने की विधि

अचारी आलू टिक्का को बनाने के लिए सबसे पहले छोटे आकार की आलूओं को धोकर रख लें। इन आलूओं को पानी में डालकर पकाएं। लेकिन ध्यान रखें कि ये आलू पूरी तरह से ना पकी हों। अब इन्हें किसी बाउल में निकाल लें। अब मैरिनेशन के लिए पेस्ट बनाकर तैयार करें। इसके लिए दही को किसी बाउल में निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
easy recipe for evening snacks make achari aloo tikka
aloo

इस दही में भुना हुआ बेसन डालें। साथ में लाल मिर्च, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। साथ में इस मिश्रण में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। साथ में चाट मसाला, कसूरी मेथी, हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। अचारी फ्लेवर देने के लिए मनचाहे अचार का मसाला इसमे मिक्स करें। अच्छी तरह से इस पेस्ट को मिक्स कर लें और आलूओं को आधे घंटे के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें।

विज्ञापन
easy recipe for evening snacks make achari aloo tikka
aloo tikka

अब छोटी आलूओं को छीलकर रख लें। इन सारे आलूओं को मिश्रण में अच्छी तरह से लपेंटे। जिससे कि हर आलू के ऊपर अच्छी तरह से मिश्रण लग जाए। अब ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें। फिर इस ओवन की ट्रे पर बटर की मदद से ग्रीस करें। इसके ऊपर सारे मसाले वाले आलूओं को रखकर दस मिनट के लिए बेक करें। तैयार है अचारी आलू टिक्का। बस इसे गर्मागरम चाय के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed