फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस संडे ब्रंच में खिलाएं बच्चों को मेयोनीज ट्राइएंगल परांठे, इसे बनाना है बेहद आसान

Thu, 11 Jun 2020 06:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 11 Jun 2020 06:54 AM IST
विज्ञापन
easy and quick method to make breakfast mayonnaise triangle paranthe
- फोटो : SOCIAL MEDIA

हर दिन की सुबह केवल एक सवाल के साथ शुरू होती है कि नाश्ते में क्या बनाएं। कुछ ऐसा जो बच्चों को भी पसंद आए और बड़ों को भी। साथ ही ये खाने में हेल्दी और टेस्टी भी हो। इतनी सारी शर्तों के साथ सोचने और बनाने के लिए तो बहुत कम ही चीज बचती है। अगर आप भी इस तरह के सवालों से परेशान रहती हैं तो आज हम लेकर आएं है बहुत ही आसान और मिनटों में बन जाने वाला मेयोनीज ट्राएंगल परांठे। जिसे बच्चों के साथ ही बड़े भी पसंद करेंगे। तो चलिए जानें इसे बनाने का तरीका।


 
easy and quick method to make breakfast mayonnaise triangle paranthe
- फोटो : pixels
परांठे बनाने के लिए सामग्री

एक कप गेंहू का आटा, आधा कप मैदा, एक कप मेयोनीज, आधा कप कटी हुई शिमला मिर्च, आधा कप कटा हुआ प्याज, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल पराठे के लिए और पानी।


 
easy and quick method to make breakfast mayonnaise triangle paranthe
- फोटो : social media
बनाने की विधि

सबसे पहले एक बर्तन में आटा, मैदा, एक चम्मच तेल और नमक डालकर मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद इसे पानी डालकर नरम गूंथ लें। इसके बाद 15 मिनट के लिए ढंक कर रख दें। आटा गूंथने के बाद एक कटोरी में प्याज, शिमला मिर्च, हरी धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और मेयोनीज डालकर मिक्स कर लें। अब ये आपकी परांठे की स्टफिंग तैयार है। अब रखे हुए आटे की लोइयां बनाकर रख लें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy and quick method to make breakfast mayonnaise triangle paranthe
- फोटो : SOCIAL MEDIA

इसके बाद दो आटे की लोइयों को एक साथ सूखा आटा लगाकर पूरी जितना बड़ा बेल लें। अब एक बेली हुई लोई के ऊपर पहले तेल लगा लें। अब इसके ऊपर स्टफिंग भर लें। इसके बाद इसे दूसरी बेली हुई लोई से ढंक कर अच्छे से दबा दें। जिससे कि स्टफिंग बाहर न निकले। अब एक बार फिर से इसे सूखा आटा छिड़ककर बेल लें। मध्यम आंच पर तवा गरम कर इन परांठों को अच्छे से सेंक लें। दोनों तरफ से सुनहरा होने के बाद इसे तवे से उतार लें और तिकोने आकार में काट लें। तैयार है आपके मेयोनीज ट्राइएंगल परांठे, अब इसे चटनी या रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed