फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Healthy Drinks: गर्मियों में तरोताजा रहने के लिए करें इन जूसों का सेवन

Wed, 10 Jun 2020 12:08 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 10 Jun 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
summer tips diet juice to stay fit and healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखता होता है। इस मौसम में सेहत खराब होने की संभावना अधिक रहती है। गर्मियों में तरोताजा रहने के लिए खान-पान पर ध्यान देना होता है। तापमान बढ़ने के चलते शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। तरोताजा और स्वस्थ रहने के लिए गर्मियों में अधिक से अधिक फलों के जूस का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं इस मौसम में किन फलों का जूस पीना लाभदायक होता है...


 
summer tips diet juice to stay fit and healthy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

तरबूज का जूस

  • गर्मियों में तरबूज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। तरबूज का सेवन सबसे अधिक गर्मियों में ही किया जाता है, क्योंकि ये प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। तरबूज का जूस पीने से बॉडी भी डिटॉक्स होती है। 


तरबूज का जूस बनाने की विधि

  • तीन से चार कटे हुए तरबूज और एक कप पानी लें। फिर इसे मिक्सी में डालकर जूस तैयार कर लें।

 

summer tips diet juice to stay fit and healthy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

लेमन जूस

  • लेमन जूस गर्मियों में बहुत उपयोगी साबित होता है। इसको बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। नींबू आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। नींबू में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। गर्मियों में लेमन जूस का सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों से बचा जा सकता है।


लेमन जूस बनाने की विधि

  • सबसे पहले नींबू को काटकर रस निकाल लें।
  • फिर एक गिलास पानी में इस रस को मिला लें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
summer tips diet juice to stay fit and healthy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
टमाटर का जूस
  • टमाटर सेहत के लिए लाभकारी होता है। आमतौर पर सलाद के रूप में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको सलाद के रूप में टमाटर खाना पसंद नहीं है तो आप इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। टमाटर का जूस गर्मी से बचाव करता है।

टमाटर का जूस बनाने की विधि
  • एक गिलास पानी और एक टमाटर को मिक्सी में डाल दें।
  • पांच से सात मिनट बाद मिक्सी से जूस को निकाल लें और अपने स्वादानुसार इसमें नमक मिला लें।


 
विज्ञापन
summer tips diet juice to stay fit and healthy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

सत्तू का जूस 

  • सत्तू का जूस गर्मियों में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। एक गिलास सत्तू का जूस शरीर को ठंडक प्रदान करता है। 


सत्तू का जूस बनाने की विधि

  • एक गिलास पानी में एक चम्मच सत्तू मिलाकर इसकी ड्रिंक को तैयार किया जाता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed