गर्मी से राहत दिलाएगा खरबूजा मिल्क शेक, झटपट तैयार कर फैमिली को दें सरप्राइज
गर्मियों के मौसम में खरबूजा हर घर में आता है। डॉक्टर्स भी गर्मी में शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करने के लिए इसे खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि खरबूजे में पानी की मात्रा अधिक होती है। आज हम आपके साथ खरबूजे से तैयार होने वाली एक मजेदार रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो आपके घरवालों को भी पक्का पसंद आएगी।
-1 खरबूजा
-250 ml दूध
-चुटकी भर इलाइची पाउडर
-4 टी स्पून चीनी
-4-5 काजू
-4-5 पिस्ता
बनाने की विधि
सबसे पहले खरबूजे को काट लें। काजू और पिस्ता को भी बारीक टुकड़ों में काट कर एक साइड रख लें। अब खरबूजे के टुकड़ों, दूध, इलाइची पाउडर और चीनी को मिक्सर में डालकर अच्छे से फेंट लें। आपका yummy खरबूजा शेक तैयार है। इसे काजू और पिस्ता से गार्निश कर सर्व करें।