फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas 2021: क्रिसमस पर स्वाद के साथ सेहत का रखें ख्याल, बनाएं आटे और गुड़ से बना टेस्टी केक

Sat, 25 Dec 2021 12:03 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 25 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Christmas cake recipe wheat flour and jaggery
cake - फोटो : Pixabay

क्रिसमस का दिन नजदीक आ रहा है। ऐसे में बच्चे केक की डिमांड जरूर करेंगे। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों में बच्चों की सेहत के साथ समझौता ना करने पड़े तो इस बार नए साल और क्रिसमस के मौके पर उन्हें आटे और गुड़ से बना केक खिलाएं। ये केक सेहत के हिसाब से सही होता है। साथ ही इसे डायबिटीज के मरीज भी चख सकते हैं। तो चलिए जानें क्या है आटे और गुड़ से बने केक को बनाने की रेसिपी।

Christmas cake recipe wheat flour and jaggery
गुड़ के फायदे - फोटो : Facebook/Ashutosh Kumar Singh
आटे और गुड़ से केक बनाने के लिए सामग्री

गेंहू का आटा एक कप, गुड़ एक कप, बेकिंग पाउडर एक कप, नमक एक चुटकी, दूध आधा कप, दही आधा कप, तेल एक चौथाई कप, वनीला एसेंस एक चम्मच।

Christmas cake recipe wheat flour and jaggery
cake - फोटो : social media
केक बनाने की विधि
माइक्रोवेव ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर दें। या फिर कुकर की तली में नमक डालकर इसे गैस पर चढा दें। कुकर के ढक्कन से रबर को निकालकर अलग कर दें। अब एक कटोरी में दूध, दही, तेल और वनीला एसेंस को डालकर अच्छे से मिला लें।

अब एक दूसरे कटोरे में गेंहू का आटा, नमक और बेकिंग पाउडर मिलाएं। अब इसमें सारी सामग्री को मिलाकर एक पतला और स्मूद घोल तैयार कर लें। अब इस केक के बैटर में गुड़ को बारीक करके डालें। एक बेकिंग ट्रे लेकर उसमें तेल लगाएं। फिर सारा बैटर इसमें पलट कर ऊपर से मनपसंद ड्राई फ्रूट्स या फिर चॉकलेट चिप्स डालें। फिर इसे पहले से तैयार ओवन या फिर कूकर में डालकर 25 से 30 मिनट तक लगातार पकाएं। फिर चेक कर देख लें कि केक तैयार हुआ है कि नहीं। अगर नहीं तो कुछ देर और रख इसे बाहर निकाल लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed