फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चने की दाल के वड़े बना उसमे ग्रेवी डाल तैयार करें सब्जी, डिनर के लिए है बिल्कुल परफेक्ट रेसिपी

Sun, 17 Jan 2021 09:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 17 Jan 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
chickpea vada make with gravy sabzi perfect for dinner time
सांकेतिक तस्वीर

रोज के खाने में क्या बनें जो हर किसी को पसंद आए। ये प्रश्न लगभग हर गृहिणी को परेशान करता है। ऐसे में हम लेकर आए हैं चने की दाल से बने वड़े। जिन्हें ग्रेवी में डालकर मसालेदार सब्जी तैयार की जा सकती है। लंच से लेकर डिनर में रोटी और चावल के साथ ये काफी लाजवाब लगेगी। वहीं आप चाहें तो इन वड़ों को सूखा ही नाश्ते में भी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी। 

chickpea vada make with gravy sabzi perfect for dinner time
gravy (सांकेतिक तस्वीर)
चना दाल के वड़े और सब्जी की सामग्री

आधा कप चने की दाल, सूखी लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच सौंफ, दो बड़े चम्मच तेल, दालचीनी, लौंग, इलायची, काली मिर्च, तेजपत्ता, हरी मिर्च, प्याज बारीक कटा हुआ, अदरक, बारीक कटी हुई, लहसुन की कलियां, टमाटर बारीक कटा हुआ, हल्दी पाउडर एक चौथाई चम्मच, धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार।

chickpea vada make with gravy sabzi perfect for dinner time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बनाने की विधि

चने की दाल को पानी में दो घंटे के लिए भिगोकर रख दें। जब ये फूल जाएं तो इन्हें पानी निकालकर मिक्सर में पीस लें। साथ में चने के दाल के सूखी लाल मिर्च, सौंफ और नमक डाल लें। अगर पीसने में दिक्कत हो तो थोड़ा सा पानी मिला सकती हैं। इससे पेस्ट भी थोड़ा ढीला बनकर तैयार होगा। गर्म तेल में इन पेस्ट के वड़े बनाकर तल लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
chickpea vada make with gravy sabzi perfect for dinner time
vada(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : facebook

अब एक दूसरी कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमे काली मिर्च, लौंग, दालचीनी, हरी मिर्च, तेजपत्ता, अदरक, लहसुन और प्याज डालकर भूनें। जब प्याज भूरा हो जाए तो टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर दो से तीन मिनट तक तेल छोड़ने तक भूनें। फिर एक कप पानी डालकर उबालें। फिर चने के दाल के वड़े इसमे डालकर कुछ देर पकाएं। गैस बंद कर गर्मागर्म रोटी या चावल के साथ सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed