फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन रेसिपी: मजेदार तीन तरह की चटपटी चटनी बनाएंगी तो खाने का मजा हो जाएगा दोगुना

Sat, 16 May 2020 01:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 16 May 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
three different types of chutney ingredients
- फोटो : twitter

खाने के साथ जब तक चटनी, सलाद या रायता न हो तो सब अधूरा लगता है। लेकिन हर दिन वहीं धनिया, पुदीना और टमाटर की चटनी खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम लेकर आएं हैं तीन चटपटी चटनी की रेसिपी। जो खाने का मजा दोगुना कर देगी। इसके साथ ही ये प्रोटीन से भरपूर हैं जो हर तरीके से फायदेमंद भी है। आगे की स्लाइड में जानिए चटनी बनाने की रेसिपी।


 
three different types of chutney ingredients
उड़द दाल और पुदीने की चटनी

एक प्याज, एक टमाटर, 4 से 5 करी पत्ता, एक चम्मच तेल, इमली का रस, एक कप सूखी उड़द की दाल। एक पैन में तेल डालकर गर्म कीजिए। फिर इसमें करी पत्ता और कटा हुआ प्याज डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें। फिर कटे हुए टमाटर डालकर भूने और फिर इसे ठंडा कर लें। दूसरे पैन में उड़द की दाल को भून लें। और सबको मिलाकर बारीक पीस लें। बस तैयार है आपकी चटपटी मजेदार चटनी।



 
three different types of chutney ingredients
- फोटो : social media
चने की दाल की चटनी

एक चौथाई कप चने की दाल. एक चम्मच सरसों का तेल, छह से सात करी पत्ता, नमक स्वादानुसार और काली मिर्च, आधा चम्मच जीरा, दो सूखी लाल मिर्च और पानी चटनी बनाने के लिए पहले एक पैन में चने की दाल को भून लें। अब मिक्सी में थोड़ा सा पानी डालकर इसे भून लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और जीरा चटकने के बाद करी पत्ता, लाल मिर्च डालकर भूनें और चने की दाल का पेस्ट डाल दें। अच्छे से मिलाकर इसमें नमक और काली मिर्च डालकर चलाएं। तैयार है स्वादिष्ट चटपटी चटनी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
three different types of chutney ingredients
- फोटो : अमर उजाला
कच्चे आम और अलसी के बीज की चटनी

गर्मियों के मौसम में कच्चे आम और पुदीने की चटनी तो सबने खाई होगी लेकिन आज हम लाएं हैं कच्चे आम और अलसी के बीज की चटनी। इसे बनाने के लिए एक कच्चा आम, दो चम्मच अलसी के बीज, एक हरी मिर्च और नमक स्वादानुसार। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अलसी को ड्राई रोस्ट कर लें। अब इसे ग्राइंडर में डालकर पीस लें। फिर कच्चे आम का छिलका निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें। हरी मिर्च के साथ मिलाकर पीस लें। अब इस पेस्ट को किसी बर्तन में निकालकर उसमें अलसी का पाउडर मिलाकर चला दें। स्वादानुसार नमक डालकर चटनी को खाने के लिए तैयार कर लीजिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed