फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: झटपट नाश्ता करना है तैयार, तो इस रेसिपी से बनाएं बेसन ब्रेड टोस्ट

Tue, 16 Nov 2021 09:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 16 Nov 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Besan Bread Toast Recipe in Hindi Easy Breakfast Recipes
बेसन ब्रेड टोस्ट रेसिपी - फोटो : Istock

सुबह का नाश्ता बच्चे हों या बड़े, सभी के लिए जरूरी होता है। रोजाना एक जैसा नाश्ता बोरिंग हो जाता है। इसलिए कुछ न कुछ नया बनाते रहें। वहीं ऐसा नाश्ता बनाएं जो स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी हो। खाने वाले का पेट तो भरे ही साथ ही सेहत के लिए भी अच्छा हो। सबसे जरूरी बात हैं कि डिश झटपट तैयार हो जाए। सुबह सुबह कई सारे काम होते हैं। बच्चों के स्कूल से लेकर ऑफिस तक के लिए आपको तैयारी करनी होती है। इसलिए आसानी से कम समय में बनने वाली डिश तैयार करें। आज हम आपको ऐसे ही स्वादिष्ट नाश्ते की रेसिपी बताने जा रहे हैं। बेसन से बनने वाली ये डिश पोषणयुक्त है। बेसन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इस रेसिपी का नाम है बेसन ब्रेड टोस्ट। चलिए जानते हैं बेसन ब्रेड टोस्ट बनाने की रेसिपी।

Besan Bread Toast Recipe in Hindi Easy Breakfast Recipes
बेसन ब्रेड टोस्ट रेसिपी - फोटो : iStock

बेसन ब्रेड टोस्ट बनाने की सामग्री

बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ टमाटर, बारीक कटी हरी शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई धनिया पत्ती, अदरक लहसुन का पेस्ट, बेसन, नमक- स्वादानुसार, पानी, तेल, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी

Besan Bread Toast Recipe in Hindi Easy Breakfast Recipes
बेसन ब्रेड टोस्ट रेसिपी - फोटो : Pixabay

बेसन ब्रेड टोस्ट बनाने की विधि

स्टेप 1- एक गहरे बर्तन में बेसन डालें। इसमें प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, हरा धनिया, अदरक- लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला पाउडर, हल्दी,लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला लें।

स्टेप 2- इस मिश्रण में पानी मिलाकर घोल बना लें। ध्यान रखें कि घोल में गांठ न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Besan Bread Toast Recipe in Hindi Easy Breakfast Recipes
बेसन ब्रेड टोस्ट रेसिपी - फोटो : Pixabay

स्टेप 3- बेसन में जो सब्जियां डाली हैं, वह से घोल के साथ अच्छे से मिक्स हो जाएं। यह घोल बहुत ज्यादा पतला न हो।

स्टेप 4- अब ब्रेड की कुछ स्लाइस लीजिए और इसे घोल में डुबा कर अच्छे से कोट कर लीजिए। 

स्टेप 5- अब एक पैन को मीडियम आंच पर गर्म करें। 

विज्ञापन
Besan Bread Toast Recipe in Hindi Easy Breakfast Recipes
बेसन ब्रेड टोस्ट रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 6- इस ब्रेड को पैन पर रखकर पकाएं। 

स्टेप 7- धीमी आंच कर के ब्रेड के किनारों पर थोड़ा तेल लगाएं ताकि ब्रेड पैन में चिपके नहीं। 

स्टेप 8- कुछ मिनटों में ब्रेड पककर क्रिस्पी हो जाएगी। अब उसे दूसरी तरफ पलट कर इसी तरह पका लें। 

आपका बेसन ब्रेड टोस्ट तैयार है। चटनी या सॉस के साथ गरमा गरम सर्व करें।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed