सर्दियां आ गई हैं और ताजी हरी मटर बाजार में आ चुकी है। हर कोई सर्दियों में खाने में मटर का खूब लुफ्त लेता है। मटर स्वाद में तो अच्छी होती है ही सेहत के लिए भी बेहतर है। जानिए हरी मटर खाने से सेहत को क्या होते हैं फायदे?
हरी मटर में हाई फाइबर होता है, तो अगर वजन घटाना चाहते हैं तो इन सर्दियों में खूब खाएं हरी मटर, वजन नहीं बढ़ेगा।
सर्दियों में हर किसी का सुस्ती से सामना होता है। तो इससे बचने के लिए खूब मटर खाएं। मटर में कैरोटीन और फाइटोन्यूटिंस होते हैं जो तुरंत शरीर को ताकत और ऊर्जा देते हैं।
मटर में फॉलिक एसिड होता है जो गर्भवती महिलाओं को पोषण देता है।
सर्दियों के समय में हाथों में होने वाली सूजन को दूर करने के लिए हरी मटर को पानी में उबाल लें या फिर इसका काढ़ा बनाकर हाथों को इसमें डालें तो सूजन कम होती है।