रात में सोने से पहले अगर भारी भोजन कर लें तो इससे कब्ज जैसी पेट की कई बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि सोने से पहले क्या खा रहे हैं और क्या नहीं। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अगर रात के खाने में शामिल करें तो पेट भी भरेगा और पाचन भी दुरूस्त रहेगा।
रात के खाने में दही की जगह छाछ पिएंगे तो फायदा होगा। ये पेट में ठंडक पहुंचाता है साथ ही खाने को जल्दी पचाता है।
रात में खाने के समय अगर सब्जियां खा रहे हैं तो हरे पत्तेदार सब्जियां सबसे बेहतर होती हैं। ये जल्दी हजम होती हैं साथ ही इसमें ढेर सारा पोषण और फाइबर होता है।
रात में अगर चाहते हैं कि पेट भरा रहे तो चावल की जगह रोटी खाएं। चावल रात में खाने से पेट फूलता है। तो बेहतर है कि रोटी खाएं, फायदा होगा।
सोने से पहले अदरक का सेवन करें। अदरक पेट में पाचन को दुरूस्त करता है।