फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashtami Bhog: अष्टमी के दिन महागौरी को लगाएं नारियल से बने इन पकवानों का भोग, मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद

Tue, 16 Apr 2024 09:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 16 Apr 2024 09:08 AM IST
सार

अष्टमी में मां महागौरी की पूजा कर रहे हैं तो उन्हें पसंदीदा भोग लगाकर प्रसन्न करें। आप उन्हें नारियल से बनें पकवानों का भोग लगा सकते हैं।

विज्ञापन
Ashtami Bhog recipe Hindi ashtami vrat bhog recipe for eighth day made with coconut
अष्टमी के दिन महागौरी को लगाएं नारियल से बने इन पकवानों का भोग - फोटो : instagram

Ashtami Bhog Recipe: चैत्र नवरात्रि के नौ दिन लोग माता रानी की सच्चे मन से पूजा करते हैं। इन नौ दिनों में माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी को पूजा जाता है। मां महागौरी भोलेनाथ की अर्धांगिनी और भगवान श्री गणेश की माता हैं। इसलिए ऐसी मान्यता है कि महागौरी की पूजा गृहस्थ जीवन को खुशहाल बनाती है। माता महागौरी को मां पार्वती, मंगला गौरी, उमा आदि नामों से भी जाना जाता है।

माता रानी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय लोग उनके प्रिय रंग के कपड़ पहनते हैं। इसके साथ ही पूजा के दौरान माता का प्रिय भोग लगाया जाता है। मां दुर्गा के इस स्वरूप को नारियल और नारियल से बने पकवानों का भोग लगाने की प्रथा है। ऐसे में आप भी माता महागौरी को नारियल से बनें कुछ ऐसे पकवानों का भोग लगा सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

Ashtami Bhog recipe Hindi ashtami vrat bhog recipe for eighth day made with coconut
अष्टमी के दिन महागौरी को लगाएं नारियल से बने इन पकवानों का भोग - फोटो : instagram

नारियल और सूजी के लड्डू

इसे बनाते वक्त ये ध्यान रखें कि सूजी के लड्डू फलाहारी नहीं होते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसका भोग भी माता रानी को लगा सकती हैं। 

Ashtami Bhog recipe Hindi ashtami vrat bhog recipe for eighth day made with coconut
अष्टमी के दिन महागौरी को लगाएं नारियल से बने इन पकवानों का भोग - फोटो : instagram

नारियल की बर्फी

खोये के साथ नारियल मिलाकर आप नारियल की बर्फी बना सकती हैं। इसे आप बनाकर फ्रिज में रख सकती हैं। ये लंबे समय तक खराब नहीं होती। इसे बनाने के बाद इसपर सूखे मेवे जरूर लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashtami Bhog recipe Hindi ashtami vrat bhog recipe for eighth day made with coconut
अष्टमी के दिन महागौरी को लगाएं नारियल से बने इन पकवानों का भोग - फोटो : instagram

नारियल की खीर

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे खीर खाना पसंद न हो। ऐसे में आप अष्टमी के दिन महागौरी को नारियल की खीर का भोग लगा सकती हैं। इसे आप प्रसाद के रूप में बांट भी सकती हैं। 

विज्ञापन
Ashtami Bhog recipe Hindi ashtami vrat bhog recipe for eighth day made with coconut
अष्टमी के दिन महागौरी को लगाएं नारियल से बने इन पकवानों का भोग - फोटो : instagram

नारियल और गुड़ के लड्डू 

नारियल और गुड़ के लड्डू खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। गुड़ शरीर को काफी लाभ पहुंचाता है, ऐसे में आप घर पर ही ये लड्डू बनाकर उसे स्टोर करके रख सकती हैं। ये फलाहारी ही होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed