फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: इस तरह से बनाएंगी भरवां करेला तो बच्चे भी खा लेंगे आसानी से, जानें रेसिपी

Sun, 27 Mar 2022 10:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 27 Mar 2022 10:31 AM IST
विज्ञापन
aaj ki rasoi make bharwa karela with twist recipe
bharwa karela - फोटो : pixabay

करेले का नाम सुनते ही बच्चे क्या बड़ों का भी मुंह बन जाता है। वजह है इसका स्वाद। हालांकि ये कसैले करेले मधुमेह जैसे रोगों के लिए वरदान की तरह है। वहीं करेला और भी बीमारियों में फायदा करता है। इतनी सेहतमंद सब्जी को खाने के लिए अगर बड़े और बच्चे तैयार नहीं होते। तो बनाएं करेले का भरवां। जिसे खाने के लिए हर कोई राजी हो जाएगा। तो चलिए जानें क्या है भरवां करेले की रेसिपी। 

aaj ki rasoi make bharwa karela with twist recipe
bharwa karela - फोटो : pixabay
भरवां करेला बनाने की सामग्री

भरवां करेला बनाने के लिए चाहिए मध्यम आकार के पांच से छह करेले। साथ में तीन से चार हरी मिर्च, एक चम्मच जीरा, तीन चम्मच अमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल, बारीक कटा प्याज, बारीक कटा टमाटर, एक चम्मच चाट मसाला, सौंफ पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, दो चम्मच तेल। 

aaj ki rasoi make bharwa karela with twist recipe
करेले - फोटो : ट्विटर
भरवां करेला बनाने की विधि

करेला का भरवां बनाने के लिए सबसे पहले करेले को धो कर छील लें। फिर इस करेले को बीच से चीरा लगाकर छेद कर लें। और अंदर के बीज को बाहर निकाल दें। जिससे कि अंदर मसाला भरने की जगह बन जाए। अब इन करेले के ऊपर नमक छिड़ककर रख दें। करेले का मसाला तैयार करने के लिए पैन को गैस पर गर्म करें। इसमे तेल डालें और एक चुटकी हींग, के साथ जीरा चटकाएं। साथ में हरी मिर्च भी डालें। जीरा चटक जाए तो प्याज डालकर भून लें। साथ में टमाटर डालें और पकाएं। फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ और धनिया पाउडर भी डालें। अच्छी तरह से टमाटर के साथ इन मसालों को भून लें। सबसे आखिर में चाट मसाला और अमचूर पाउडर डालकर गैस बंद कर दें। नमक स्वादानुसार डाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ki rasoi make bharwa karela with twist recipe
karela - फोटो : Pixabay

अब इस मसाले को थोड़ा सा ठंडा हो जाने दें। फिर बीज निकले करेले में इन मसाले को भर दें। ये मसाले तेल में बाहर ना निकले इसलिए धागे से बांध दें। किसी कड़ाही या फिर पैन में तेल डालकर गर्म करें। इन सारे करेले को तेल में डालकर ढंक दें। जिससे कि ये अच्छी तरह से पक जाएं। 

विज्ञापन
aaj ki rasoi make bharwa karela with twist recipe
karela - फोटो : Pixabay

बीच-बीच में करेले को अलट-पलट कर देखें और पकाएं। जब करेले पूरी तरह से पककर गल जाएं तो गैस बंद कर दें। तैयार है टेस्टी करेले के भरवें। इसे रोटी या फिर पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है। करेले के बने ये भरवे टेस्टी लगेंगे और हर कोई इन्हें पसंद करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed